लिस्टिंग से पहले 234 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचा इस IPO का शेयर

Updated on 20-09-2022 05:51 PM

हर्षा इंजीनियरिंग इंटरनेशनल के आईपीओ का शानदार रिस्पांस मिला है। कंपनी पर दांव लगाने वाले निवेशकों की निगाह अब लिस्टिंग पर टिकी हुई है। हर्षा इंजीनियरिंग के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को ग्रे मार्केट की एक खबर ने गदगद कर दिया है। बता दें, हर्षा इंजीनियरिंग के आईपीओ को 74.70 प्रतिशत गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया था। आइए जानते हैं कि कंपनी के शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी? 

ग्रे मार्केट में क्या हाल है? 

मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार हर्षा इंजीनियरिंग के शेयर आज 234 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 314 रुपये से 330 रुपये तक था। यानी इस हिसाब से इस आईपीओ की शानदार लिस्टिंग हो सकती है। बात दें. कंपनी एनएसई और बीएसई में 26 सितंबर 2022 को लिस्ट हो सकती है। जबकि कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होने की संभावना है। 

इस कंपनी का आईपीओ 14 सिंतबर से 16 सितंबर 2022 तक खुला था। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 755 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से ₹300 करोड़ ओएफएस के जरिए था। बता दें, कंपनी ने आईपीओ के लिए लॉट साइज 45 शेयरों का रखा था। 

अहमदाबाद स्थित कंपनी के संचालन से राजस्व वित्तीय वर्ष 2022 के लिए 51.24 प्रतिशत बढ़कर ₹1321.48 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2021 के लिए ₹873.75 करोड़ था। इंजीनियरिंग कारोबार से संचालन से इसके राजस्व में वृद्धि के कारण, जबकि कर के बाद लाभ वित्तीय वर्ष 2021 के लिए 45.44 करोड़ से वित्तीय वर्ष 2022 के लिए 102.35 प्रतिशत बढ़कर 91.94 करोड़ हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.