अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर को लगे पंख, बजट के बाद कीमत हो गई रॉकेट, जानें कितना हुआ फायदा

Updated on 03-08-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Ltd) का अच्छा दौर शुरू हो गया है। घाटे से निकलने के बाद कंपनी का शेयर फर्राटे मार रहा है। बजट के बाद से इसमें तेजी आई है। इस समय इसके एक शेयर की कीमत 34.54 रुपये है जो अपने 52 हफ्ते के शीर्ष पर है। बजट के बाद से इसमें अब तक 28 फीसदी की तेजी आ चुकी है। बता दें कि अनिल अंबानी की इस कंपनी में LIC की भी हिस्सेदारी है। कंपनी ने अपना सारा कर्ज उतार दिया है। कंपनी पर कई बैंकों का कर्ज था। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक रिलायंस पावर अब स्टैंडअलोन आधार पर कर्ज मुक्त कंपनी है।
गिरते बाजार में भी किया कमाल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश किया था। उस दिन रिलायंस पावर के शेयर की कीमत 26.94 रुपये थी। कल शुक्रवार को जब मार्केट बंद हुई तो यह इसकी कीमत 34.54 रुपये थी। ऐसे में 23 जुलाई से लेकर अब तक इसके शेयर में करीब 28 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। शुक्रवार को जहां मार्केट गिर गई थी तो भी इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी आई थी।

एक साल में दिया जबरदस्त रिटर्न
बात अगर कंपनी के एक साल के रिटर्न की करें तो इतने समय में भी इसने निवेशकों को खुश कर दिया है। एक साल में कंपनी ने करीब 91 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह रकम बढ़कर 1.91 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको 91 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।

आने वाले समय में कंपनी का कड़ा होगा मुकाबला
कर्ज उतारने के बाद कंपनी का फोकस अब बिजनेस को आगे बढ़ाने पर है। माना जा रहा है कि रिलायंस पावर का मुकाबला दूसरी निजी कंपनियों के साथ होगा। बजट में पावर सेक्टर के लिए जो घोषणाएं की गई हैं, उसका फायदा रिलायंस पावर को भी मिलेगा। इससे कंपनी के शेयरों में और तेजी आ सकती है। हालांकि अभी कंपनी को ऑर्डर बुक के मोर्चे पर एक गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.