6 महीने में दोगुने से ज्यादा फायदा, इन ज्वेलरी कंपनियों के शेयर मचा रहे धमाल

Updated on 10-09-2024 01:04 PM
आज से मेन बोर्ड में PN Gadgil ज्वेलर्स का आईपीओ निवेश के लिए खुल गया है। निवेशक 12 सितंबर तक इसके लिए बोली लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में भी इस शेयर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं शेयर मार्केट में ऐसे काफी ज्वेलरी स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इनमें कई ऐसे शेयर हैं जिन्होंने 6 महीने में ही निवेश की रकम को दोगुने से ज्यादा कर दिया है। जानें, किन ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को 6 महीने में मालामाल बना दिया है।

Mini Diamonds (India) Ltd: निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में यह कंपनी सबसे आगे है। इसने 6 महीने में निवेशकों को करीब 322 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी इतने समय में इसने निवेशकों की रकम दोगुनी नहीं बल्कि चार गुनी कर दी है। अभी इसके शेयर की कीमत करीब 124 रुपये है। अगर आपने 6 महीने पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो इनकी वैल्यू आज 4.22 लाख रुपये होती। यानी आपको 3.22 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।

Sky Gold Ltd: इस कंपनी के शेयर ने भी निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 6 महीने में ही इसका रिटर्न करीब 173 फीसदी रहा है। अभी इसके शेयर की कीमत करीब 2700 रुपये है। अगर आपने 6 महीने पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आज आपका यह निवेश 2.73 लाख रुपये हो चुका होता। यानी 6 महीने में ही आपको 1.73 लाख रुपये का प्रॉफिट हो चुका होता।


Tribhovandas Bhimji Zaveri Ltd: रिटर्न के मामले में इस कंपनी ने भी निवेशकों को खुश किया है। अभी इस कंपनी के शेयर की कीमत करीब 268 रुपये है। इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 6 महीने में करीब 139 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने 6 महीने पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आपको 139 फीसदी का फायदा हो चुका होता। यानी आपके एक लाख रुपये 2.39 लाख रुपये बन चुके होते।


PC Jeweller Ltd: इस कंपनी के शेयर ने भी कमाल कर दिया है। अभी इसके शेयर की कीमत करीब 130 रुपये है। इसने 6 महीने में निवेशकों को करीब 114 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर आपने 6 महीने पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो आपका निवेश 2.14 लाख रुपये हो चुका होता यानी आपको 1.14 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता। यह दोगुने से ज्यादा है।

Radhika Jeweltech Ltd: दोगुने से ज्यादा रिटर्न देने में मामले में इस कंपनी का शेयर भी पीछे नहीं है। इसने 6 महीने में निवेशकों को करीब 111 फीसदी रिटर्न दिया है। अभी इसके एक शेयर की कीमत करीब 134 रुपये है। अगर आपने 6 महीने पहले इस कंपनी के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो इनकी वैल्यू आज 2.11 लाख रुपये होती। यानी आपको 6 महीने में ही एक लाख रुपये के निवेश पर 1.11 लाख रुपये का प्रॉफिट हो गया होता।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.