बाजार खुलते ही 16% उछल गया राइस ट्रेडिंग कंपनी का शेयर, क्या आपके पास है?
Updated on
17-08-2023 02:12 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में दिन की शुरुआत फीकी रही। सेंसेक्स में शुरुआती ट्रेड में 0.25 परसेंट गिरावट रही जबकि निफ्टी 0.27 परसेंट गिर गया। लेकिन गिरते बाजार में राइस ट्रेडिंग कंपनी के एक शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इस तरह की खबर आई है कि भारत से चावल के निर्यात पर रोक नवंबर तक जारी रह सकती है। माना जा रहा है कि अल नीनो प्रभाव के कारण खरीफ की फसल प्रभावित हो सकती है। सरकार के एक सूत्र ने यह जानकारी साझा की है। यही वजह है कि मल्टीबैगर राइस ट्रेडिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी की शेयर 16.53 परसेंट की तेजी के साथ 218 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। कीमत में तेजी का साथ-साथ इस शेयर के वॉल्यूम में भी 4.54 गुना से अधिक तेजी आई। इस कंपनी का नाम चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (Chaman Lal Setia Exports Limited) है। यह राइस ट्रेडर और मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी बासमती चावल की मिलिंग और प्रोसेसिंग के बिजनस में है। कंपनी का मार्केट कैप 1090.54 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने हाल में अपना तिमाही रिजल्ट जारी किया। इसकी डिटेल इस प्रकार है। फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में 35.85 परसेंट की गिरावट आई और यह 263 करोड़ रुपये रह गया है। इसी तरह कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी पिछले साल के मुकाबले 18.18 परसेंट गिरकर 39 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट भी 22.72 परसेंट गिरकर 27 करोड़ रुपये रह गया। इससे साफ है कि जून तिमाही में कंपनी के परफॉरमेंस को झटका लगा है। लेकिन मैनेजमेंट को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी के प्रदर्शन में सुधार आएगा। पिछले एक साल में इसमें 103 परसेंट तेजी आई है और इसमें काफी बाइंग एक्टिविटी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इस ट्रेडिंग स्टॉक पर नजर बनाए रखें।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…