31 रुपये चढ़ गया बाबा रामदेव की इस कंपनी का शेयर, जानिए कहां से मिला बूस्टर

Updated on 29-04-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) का शेयर आज मार्केट खुलते ही करीब 31 रुपये चढ़ गया। बीएसई पर शुरुआती कारोबार में यह 1609.00 रुपये तक गया। पिछले सत्र में यह 1577.80 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1598.40 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,741.00 रुपये है जो इसने इसी साल 16 फरवरी को छुआ था। शनिवार को खबर आई थी कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड अपना नॉन-फूड बिजनस बेचने की तैयारी में है। इसमें टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल हैं। उसने बाबा रामदेव की ही लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड इसे खरीदने का प्रस्ताव दिया है। यही कारण है कि आज पतंजलि फूड्स के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को जानकारी दी थी कि उसे पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नॉन-फूड बिजनस को खरीदने का प्रस्ताव मिला है। कंपनी के बोर्ड ने 26 अप्रैल को इस प्रस्ताव पर चर्चा की और मूल्यांकन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना बाबा रामदेव ने की थी। वह कंपनी के प्रमोटर हैं जबकि आचार्य बालकृष्ण इसके एमडी हैं। पतंजलि फूड्स लिमिटेड को पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था। साल 2019 में पतंजलि आयुर्वेद ने इसे इनसॉल्वेंसी प्रोसेस में 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था। जून 2022 में कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड कर दिया गया था।

पतंजलि फूड्स का बिजनस

पतंजलि फूड्स ने मई 2021 में पतंजलि बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड को 60.03 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद जून 2021 में उसने पतंजलि आयुर्वेद के नूडल्स और ब्रेकफास्ट सीरियल्स बिजनस को 3.50 करोड़ रुपये में और फिर मई 2022 में फूड बिजनस को 690 करोड़ रुपये में खरीदा था। पतंजलि फूड्स आज देश की टॉप एफएमसीजी कंपनियों में शामिल हैं। कंपनी का बिजनस एडिबल ऑयल के अलावा फूड एंड एफएमसीजी और विंड जेनरेशन सेगमेंट में भी फैला है। उसके पोर्टफोलियो में पतंजलि, रुचि गोल्ड और न्यूटेला जैसे ब्रांड्स हैं। सुबह 11.10 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.43% तेजी के साथ 1584.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.