सरपट भागे अडानी ग्रुप के शेयर, भर गई गौतम अडानी की झोली, जानिए कितनी पहुंच गई नेटवर्थ

Updated on 07-04-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में कई पॉजिटिव डेवलपमेंट्स के साथ गुरुवार को तेजी लौट आई। ग्रुप की चार कंपनियों के शेयर अपर सर्किट के साथ बंद हुए। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 1.86 अरब डॉलर 15,221 करोड़ रुपये का उछाल आया। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 56.1 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी 64.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से अधिक समय तक गिरावट आई थी। इस बीच अडानी ग्रुप में 15,446 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) के राजीव जैन (Rajiv Jain) का कहना है कि ग्रुप के शेयर अगले पांच साल में मल्टीबैगर बन सकते हैं। साथ ही अडानी ग्रुप ने इनवेस्टर्स और क्रेडिटर्स का भरोसा जीतने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। इसके तहत ग्रुप का जोर कमाई बढ़ाने और लीवरेज रेश्यो कम करने पर है।

ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ 1752.95 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह अडानी पोर्ट (Adani Ports) में 0.83 फीसदी और अडानी पावर (Adani Power) में 1.10 फीसदी की तेजी आई। अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी टोटल (Adani Total) के शेयरों ने पांच फीसदी का अपर सर्किट छुआ। अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में 3.34 फीसदी, एनडीटीवी (NDTV) में पांच फीसदी, सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) में 1.36 फीसदी और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) में 0.92 फीसदी की तेजी आई।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी बढ़ी


इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में गुरुवार को 64.1 करोड़ डॉलर की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 81.1 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। दुनिया के सबसे बड़े रईस फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) की नेटवर्थ में गुरुवार को 4.71 अरब डॉलर की गिरावट आई और अब यह 195 अरब डॉलर रह गई है। दूसरे नंबर पर मौजूद एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में 29.8 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ 171 अरब डॉलर रह गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.