एसी-फ्रिज बनाने वाले वोल्टास के शेयरों में उछाल, जानिए कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल हालत

Updated on 06-09-2023 03:19 PM
नई दिल्ली : वोल्टास एयर कंडिशनिंग, रेफ्रिजरेशन और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल प्रोजेक्ट सेक्टर्स में काम करती है। यह कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कारोबार करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिडिल ईस्ट और सिंगापुर भी शामिल है। कंपनी माइनिंग, वाटर मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और टेक्सटाइल्स जैसे उद्योगों के लिए इंजीनियरिंग प्रोडक्ट सर्विसेज भी प्रदान करती है।

यह कंपनी 60 साल पहले टाटा संस और स्विस कंपनी वोकार्ट ब्रदर्स के बीच साझेदारी के माध्यम से स्थापित की गई थी। वोल्टास एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग समाधान प्रदाता के रूप में विकसित हुई है। इसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में एक्सपर्टीज है। वर्तमान में कंपनी पूरे भारत में 5,000 से अधिक कस्टमर साइट्स को एक्टिवली मैनेज करती है।
वोल्टास लिमिटेड ने हाल ही में अपना Q1FY24 का रिजल्ट घोषित किया है। इसमें कंपनी की बिक्री 21.4% बढ़कर 3,360 करोड़ रुपये हो गई। जबकि कंपनी का परिचालन लाभ 5.5% बढ़कर 154 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध लाभ Q1FY23 की तुलना में 17.3% बढ़कर 129 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी पिछले 5 वर्षों में अपनी बिक्री को 8% (सीएजीआर) से बढ़ाने में कामयाब रही है। इस अवधि में कंपनी के शुद्ध लाभ में 16% सीएजीआर की गिरावट आई है।

कंपनी ने पिछले एक साल में 9.1% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 3 साल में 36.3% का रिटर्न दिया है। इसके अलावा कंपनी का ROCE 9.74% और ROE 4.42% है।

बुधवार को कंपनी के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी आई और यह 902.05 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इसके अलावा, शेयर के वॉल्यूम में 1.31 गुना से अधिक की वृद्धि हुई। निवेशक इस शेयर पर नजर बनाकर रख सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.