'सांझा चूल्हा' मेरा है? सुप्रीम कोर्ट में भिड़े दिल्ली और फरीदाबाद के रेस्टोरेंट

Updated on 09-01-2023 06:05 PM
नई दिल्ली: 'सांझा चूल्हा' यानी मिट्टी का बड़ा चूल्हा काफी पॉपुलर नाम है। पंजाब के गांव में ये पुराने जमाने से इस्तेमाल होता आया है। गुरु नानक द्वारा शुरू किया गया 'लंगर' सामुदायिक रसोई के रूप में लोकप्रिय है। लेकिन अब इसी नाम को लेकर दिल्ली और फरीदाबाद के दो रेस्टोरेंट के बीच जंग छिड़ गई है। दोनों रेस्टोरेंट नाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। दरअसल, दिल्ली के 'सांझा चूल्हा' रेस्टोरेंट के मालिक ने इस नाम को लेकर कॉपीराइट के तहत केस फाइल किया है। उनका दावा है कि उनके आउटलेट के नाम से फरीदाबाद में एक ढाबा चल रहा है।
दिल्ली आउटलेट के मालिक ने ठोका नाम पर दावा
दिल्ली के कैलाश कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी और चितरंजन पार्क में सांझा चूल्हा आउटलेट्स चल रहे हैं। इसके मालिक नंद किशोर हैं। उनके सीनियर वकील विवेक तन्खा ने कहा कि नंद किशोर साल 1986-87 से 'सांझा चूल्हा' के नाम से आउटलेट चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी नाम का फरीदाबाद में एक रेस्टोरेंट चल रहा है, जो ग्राहकों के मन में भ्रम पैदा कर रहा है और हमारे रेस्टोरेंट में मुगलई और इंडियन फूड की लोकप्रियता को भुनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने फरीदाबाद के इस रेस्टोरेंट के 'सांझा चूल्हा' नाम इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की मांग की।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल
चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जे बी पारदीवाला की पीठ ने तन्खा से पूछा, 'क्या आपका मुवक्किल 'सांझा' और 'चूल्हा' शब्द को रजिस्टर कर सकता है और इस पर कॉपीराइट का दावा कर सकता है? 'सांझा चूल्हा' शब्द आम बोलचाल के शब्द हैं। इसके अलावा जिस रेस्टोरेंट के खिलाफ केस किया गया है वो फरीदाबाद में है और इसलिए ग्राहकों को धोखा देने का कोई सवाल ही खड़ा नहीं होता।'
कमर्शियल कोर्ट ने खारिज की थी याचिका
पीठ ने कहा कि फरीदाबाद में चल रहा रेस्टोरेंट दो दशक से ज्यादा समय से कारोबार में है। इसके अलावा, कमर्शियल कोर्ट ने जब दोनों रेस्टोरेंट की सेल्स फिगर की तुलना की को पाया कि फरीदाबाद के रेस्टोरेंट की बिक्री साल 2020-21 में दिल्ली के रेस्टोरेंट की तुलना में 33 गुना ज्यादा थी। इस मामले में दिल्ली रेस्टोरेंट की याचिका को पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट ने फरीदाबाद आउटलेट को 'सांझा चूल्हा' नाम इस्तेमाल करने से रोकने से इनकार करने के कमर्शियल कोर्ट के अंतरिम फैसले को बरकरार रखा था।
सांझा चूल्हा नाम से हैं सैकड़ों आउटलेट
इंटरनेट पर सर्च करने से पता चलता है कि 'सांझा चूल्हा' नाम से दर्जनों रेस्टोरेंट चल रहे हैं। ये देशभर के लगभग हर राज्य और शहर में हैं। यहां तंदूरी चिकन, टिक्का, कबाब, बटर चिकन और अन्य मुगलई और इंडियन फूड परोसे जा रहे हैं। कमर्शियल कोर्ट के सामने फरीदाबाद रेस्टोरेंट ने तर्क दिया था कि 'सांझा चूल्हा' शब्द दिल्ली के किसी रेस्टोरेंट से नहीं लिया गया। ये पंजाबी शब्द है जिसका अर्थ सामुदायिक मिट्टी का चूल्हा है। उन्होंने ये भा कहा कि इस शब्द के नाम से 1990-91 में दूरदर्शन पर एक धारावाहिक भी आता था।
दिल्ली हाईकोर्ट ने भी जारी रखा था कमर्शियल कोर्ट का फैसला
कमर्शियल कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि दिल्ली रेस्टोरेंट के रजिस्टर ट्रेडमार्क एक डिवाइस मार्क है। ये 'सांझा चूल्हा' शब्द का इस्तेमाल करने का विशेष अधिकार नहीं देते हैं, जो अब रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है। अदालत ने शुरुआती सुनवाई में पाया कि फरीदाबाद के रेस्टोरेंट ने दिल्ली वाले रेस्टोरेंट के ट्रेडमार्क का उल्लंघन नहीं किया था। कोर्ट ने अपने आदेश में याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद कमर्शियल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि एक डिवाइस मार्क के रूप में आम बोलचाल में शामिल कई शब्द शामिल हैं, जरूरी नहीं है कि इन शब्दों के इस्तेमाल का विशेष अधिकार मिल जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.