डालमिया की गुगली में जब फंसे थे राजनीति के चाणक्य, एक वोट से हार गए थे शरद पवार

Updated on 06-07-2023 08:14 PM
नई दिल्ली: भारत में सत्ता किसी के हाथ रही हो, लेकिन चाणक्य तो सिर्फ एक ही इंसान को कहा जाता है। जी हां, बिल्कुल सही समझा आपने। वह हैं शरद पवार। शरद पवार के बारे में कहा जाता है कि चित भी उनकी होती है और पट भी उनकी होती है। उनकी चाल हमेशा सटीक बैठती है। राजनीति के अखाड़े के इस सूरमा को कभी कोई हरा नहीं पाया। लेकिन क्या आप जानते हैं इस चाणक्य को भी धोबी पछाड़ मिली थी और क्रिकेट राजनीति के किंग से पवार को एक वोट से हार मिली थी।

शरद पवार को हराने के लिए जगमोहन डालमिया ने संभाला था मोर्चा
यह शत प्रतिशत सही है। यह हार भी उन्हें तब मिली थी जब वह यूनियन फूड मिनिस्टर थे। दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का 2004 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव था। शरद पवार और रणबीर सिंह महेंद्र आमने-सामने थे। हालांकि, रणबीर सिंह को जगमोहन डालमिया का सपोर्ट था और वह परदे के पीछे से मोर्चा संभाले हुए थे। इलेक्शन का रिजल्ट आया तो हर कोई हैरान था। पॉलिटिक्स के पावर हाउस माने जाने वाले पवार एक वोट से पीछे रह गए थे। यही नहीं, उनके अलावा उनके सभी सपोर्टर भी हार गए थे।

बराबरी के मुकाबले में खेल कर गए थे जगमोहन डालमिया
देखा जाए तो उसके बाद से यह पहला मौका है, जब राजनीति में वह बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, भतीजे अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में लीड करते नजर आ रहे हैं। 2004 BCCI चुनाव में पवार और रणबीर 15-15 वोट से बराबरी पर थे। उस वक्त अध्यक्ष के रूप में दो-कार्यकाल पूरा कर चुके डालमिया ने अपने निर्णायक मत का उपयोग महेंद्र के पक्ष में किया। इससे मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के प्रमुख पवार की हार पक्की हो गई। इस पर उस समय निराश पवार ने तर्क दिया कि यदि महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके एक समर्थक को मतदान करने की अनुमति दी गई होती, तो वह चुनाव जीत जाते।

पवार ने कहा था- यह तो गेम प्लान था, गेंदबाज भी वहीं और अंपायर भी वही
पवार ने बाद में कहा था कि बीसीसीआई चुनाव में उनकी हार अनुचित तरीकों से सुनिश्चित की गई थी। हालांकि, इसके खिलाफ वह कोर्ट नहीं गए। राकांपा नेता ने कहा कि उनके वास्तविक वोटों में से एक को जानबूझकर नकार दिया गया। महाराष्ट्र के प्रतिनिधित्व पर जानबूझकर विवाद पैदा किया गया और 20 साल तक बोर्ड के सदस्य रहे डी अगाशे को वोट देने की अनुमति नहीं दी गई। अगर ऐसा नहीं होता तो जीत जाता। यह पूरा गेम प्लान था। यह एक क्रिकेट मैच था जिसमें गेंदबाज और अंपायर वही व्यक्ति थे।

एक साल बाद ही शरद पवार बने BCCI अध्यक्ष
रोचक बात यह है कि उसके अगले ही साल 2005 में शरद पवार जीतकर बीसीसीआई प्रमुख बने और 2008 तक अपना कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद वह 2010 से 2012 तक आईसीसी के अध्यक्ष भी रहे। वह आईसीसी प्रमुख बनने वाले जगमोहन डालमिया के बाद दूसरे भारतीय थे। बंगाल बोर्ड से आने वाले डालमिया 1997 से 2000 तक इस पद पर रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.