शेन वॉटसन थरथर कांपे, टूटे हाथ से दिलाई पाकिस्तान को जीत, वहाब रियाज की दिलेरी की 5 कहानियां

Updated on 17-08-2023 01:58 PM
पाकिस्तान रफ्तार के बादशाह वहाब रियाज ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके साथ ही एक करिश्माई अध्याय का अंत हो गया। रियाज भले ही क्रिकेट की दुनिया में मोहम्मद आमिर या मौजूदा दौर की सनसनी शाहीन अफरीदी जितना नेम-फेम नहीं पा सके, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि यह खिलाड़ी अपने आप में खतरनाक था। उनकी दिलेरी की कहानियां सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे। उन्होंने स्लेज करने वाले शेन वॉटसन के हौसले पस्त किए तो टीम को वर्ल्ड कप में टूटे हाथ से बैटिंग करते हुए जीत दिलाई। आइए जानते हैं उनकी दिलेरी की 5 कहानियों के बारे में...

2011 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल: भारत के खिनाफ भयंकर कहर बरपाया, 465

भारत और पाकिस्तान के बीच 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के हाईटेंपर सेमीफाइनल मुकाबले में रियाज ने गेंद से जादुई परफॉर्मेंस दी थी। रियाज ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था और केवल 46 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए। स्विंग करती तेज रफ्तार वाली गेंदों ने गजब कहर बरपाया था। वह तो भला हो सचिन तेंदुलकर का, जिन्होंने 85 रनों की पारी खेली और भारत ने 9 विकेट पर 260 रनों का स्कोर खड़ा किया। उन्होंने बेशकीमती विकेट युवराज सिंह को गोल्डन डक पर आउट किया, जबकि वीरेंद्र सहवाग (38), विराट कोहली (9), कप्तान एमएस धोनी (25) और जहीर खान (9) को अपना शिकार बनाया था। हालांकि, उनकी टीम 231 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत यह मैच 29 रन से जीता था।

2015 वनडे विश्व कप में शेन वॉटसन के खिलाफ लड़ाई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 आईसीसी विश्व कप के हाई-स्टेक्स क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में रियाज तेज गेंदबाजी से हैरान कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला शेन वॉटसन के खिलाफ उनकी भिड़ंत ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हालांकि पाकिस्तान मैच में पिछड़ गया, लेकिन रियाज (2/54) ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उनकी कहर बरपाती गेंदों का वॉटसन के पास तोड़ नहीं था। बाद में उन्होंने कहा था कि रियाज को स्लेज करना बड़ी गलती थी।

2010 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट जीत

2010 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ वहाब रियाज ने रफ्तार और बाउंसर से इंग्लैंड को हौसले पस्त कर दिए थे। उन्होंने लगातार तेज गति से गेंदबाजी की, उछाल और मूवमेंट से इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान किया। वहाब ने एंड्रयू स्ट्रॉस, जोनाथन ट्रॉट, केविन पीटरसन, इयोन मोर्गन और स्टुअर्ट ब्रॉड को आउट करके पहली पारी में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 5/63 बॉलिंग का आंकड़ा हासिल किया। पाकिस्तान ने ऐतिहासिक मैच 4 विकेट से जीता था।

2015 में पाकिस्तान की दक्षिण अफ्रीका पर पहली विश्व कप जीत

रियाज ने 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका पर पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रियाज ने अपने अटूट दृढ़ संकल्प और कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया और महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। 3/45 के साथ वह पाकिस्तान की जीत में हीरो रहे।

वनडे विश्व कप 2019 में टूटे हाथ से बल्लेबाजी की

दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाने वाले रियाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले के दौरान एक ऐसा कारनामा किया, जो उनका करियर खराब कर सकता था। टूटे हुए हाथ से जूझने के बावजूद रियाज ने साहस दिखाया और बल्ला लेकर मैदान पर पहुंच गए। जब वहाब रियाज क्रीज पर आए तो पाकिस्तान पिछड़ रहा था। जब उसका स्कोर 206-7 था और उसे अंतिम तीन ओवरों में 21 रनों की जरूरत थी। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद रियाज ने जबरदस्त साहस दिखाया और पाकिस्तान को केवल 2 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.