शम्मी कपूर करना चाहते थे मुमताज से शादी, एक्टर के परिवार की वजह से टूट गया था रिश्ता

Updated on 21-10-2022 05:48 PM

शम्मी कपूर अपने समय के टैलेंटेड और डैशिंग एक्टर में से एक थे। इतना ही नहीं आज भी उनकी अदाकारी को कोई भूल नहीं सकता। शम्मी अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। एक समय पर तो शम्मी का नाम एक्ट्रेस मुमताज के साथ भी जुड़ा। ऐसा कहा जाता था कि शम्मी, मुमताज से शादी करना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस ने मना कर दिया था। मुमताज ने खुद इसका खुलासा किया था कि आखिर क्यों उन्होंने शम्मी के साथ शादी नहीं की। मुमताज ने दावा किया था कि शम्मी उनसे शादी करना चाहते थे और उनसे बेहद प्यार करते थे। लेकिन कपूर परिवार काफी स्ट्रिक्ट था और वह उनसे शादी करके सब छोड़कर सैटल नहीं होना चाहती थीं।

क्यों किया शम्मी का प्रपोजल रिजेक्ट

मुमताज ने  कहा था, 'मैं 17 साल की उम्र में इंडसट्री से जुड़ी थी तो इतनी जल्दी मैं सब नहीं छोड़ सकती थी।' एक्ट्रेस ने यह भी बताया था कि जब उन्होंने एक्टर से शादी करने से मना किया था तो कई लोग हैरान हो गए थे कि मैं उनका प्रपोजल कैसे रिजेक्ट कर सकती हूं। मुमताज बोली थीं, लोग शुरु में विश्वास ही नहीं करते थे कि मुमताज कभी शम्मी कपूर का प्रपोजल रिजेक्ट कर सकती है क्योंकि वो कहां थे और हम कहां थे। जमीन-आसमान का फर्क था हम दोनों में। तो उस वक्त लोगों को शक होता था कि ऐसा सच में हुआ है।

शम्मी को हुआ था मुमताज पर शक

मुमताज ने यह भी बताया था कि कैसे उस वक्त शम्मी को उनके इंटेशन पर शक हुआ जब उन्होंने शादी करने से मना कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था, 'जब मैंने उन्हें मना किया तो उन्हें शक हुआ कि तुझे एक्ट्रेस बनना है इसलिए तू मुझसे शादी नहीं करना चाहती। तू मुझे कभी प्यार नहीं करती थी।' 

फिर की गीता से शादी

बता दें कि शम्मी कपूर की फिर गीता बाली से शादी हो गई थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी पॉपुलर है। शम्मी ने गीता से 1955 में शादी की थी और दोनों के 2 बच्चे हुए। हालांकि दोनों का साथ ज्यादा लंबा नहीं रहा और 1965 में गीता का स्मॉल पॉक्स से निधन हो गया।

गीता के निधन के बाद शम्मी कपूर टूट गए थे और वह अकेले हो गए। परिवार वालों ने जब उनकी हालत खराब होती देखी तो फिर शम्मी की शादी नीला देवी से करवा दी। नीला ने फिर ना सिर्फ शम्मी कपूर बल्कि उनके दोनों बच्चों को संभाला। इतना ही नहीं नीला ने कभी शम्मी से अपने बच्चे को लेकर डिमांड नहीं की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.