शर्मनाक हार... एशिया कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, निराश शोएब अख्तर ने क्या बोल दिया

Updated on 15-09-2023 01:52 PM
कोलंबो: श्रीलंका ने एशिया कप (Asia Cup 2023) के सुपर चार मुकाबले में पाकिस्तान (PAK vs SL) को डकवर्थ-लुईस के तहत दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। टीम ने ग्रुप राउंड में गेंद से दमदार प्रदर्शन किया था। सुपर 4 में भी बांग्लादेश को हराया लेकिन फिर भारत के खिलाफ 228 रनों की हार और श्रीलंका के खिलाफ आखिरी गेंद की हार ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पाकिस्तान के बाहर होने से टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी निराश हैं।

क्या बोले शोएब अख्तर?

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के एशिया कप 2023 से बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- शर्मनाक हार, वास्तव में निराश, यह जगाने वाला कॉल है। अख्तर ने अपने वीडियो में तेज गेंदबाज जमान खान की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैच आपने देख लिया है, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। और जो मैच बना, जमान ने बनाया। इस लड़के ने पीएसएल में बहुत अच्छी बॉलिंग की। शाहीन ने भी अच्छी बॉलिंग की है लेकिन इसका क्रेडिट जमान को जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, और पाकिस्तान फाइनल खेलने का हकदार था। पूरी दुनिया पाकिस्तान को फाइनल खेलते देखना चाहती थी, लेकिन पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।'

फिर नहीं हो सका भारत-पाक फाइनल

एशिया कप में आज तक कभी भारत और पाकिस्तान का फाइनल नहीं हुआ है। फैंस की उम्मीद एक बार फिर टूट गई। शोएब अख्तर ने अपने वीडियो में आगे कहा- यहां आप खूब आलोचना कर सकते हैं हर चीज पर कि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। फेवरेट होकर बाहर हो गया। दुर्भाग्य से पाकिस्तान और भारत का कभी मैच नहीं हो सकता। फाइनल कभी नहीं हुआ। यह एक मौका था। लेकिन श्रीलंकाई इसके हकदार थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.