श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे शाकिब अल हसन : महमूदुल्लाह की टी-20 टीम में वापसी

Updated on 14-02-2024 01:29 PM

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू लिमिटेड ओवर्स सीरीज में शाकिब अल हसन नहीं खेल सकेंगे। वह आंख में समस्या के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर महमूदुल्लाह ने टी-20 टीम में वापसी की, वहीं मेहदी हसन मिराज सीरीज से बाहर हो गए।

मिराज की जगह मिस्ट्री स्पिनर अल इस्लाम को टीम में शामिल किया गया। वह 4 मार्च से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में डेब्यू भी कर सकते हैं।

BPL में शाकिब ने लगाई फिफ्टी
शाकिब इस वक्त बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में रंगपुर राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को 31 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। आंख में दिक्कत के कारण उन्होंने कहा कि वह ठीक से बैटिंग नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए उन्होंने खुद का बैटिंग ऑर्डर नीचे कर दिया, लेकिन मंगलवार को वह नंबर-3 पर उतरे और अपनी टीम के लिए फिफ्टी लगाई।

शाकिब ने मंगलवार सुबह बोर्ड को बताया कि वह श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 की सीरीज नहीं खेल सकेंगे। इसके बाद शाम को ही बोर्ड ने दोनों फॉर्मेट की टीम का ऐलान कर दिया।

मिराज समेत 6 प्लेयर्स बाहर
चीफ सिलेक्टर मिन्हाजुल अबेदिन का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टीम सिलेक्ट कर आखिरी बार बोर्ड के लिए टीम चुनी। टी-20 स्क्वॉड से उप कप्तान मेहदी हसन मिराज को बाहर कर दिया गया। मिराज के साथ अफीफ हुसैन, शमिम हुसैन, तनवरी इस्लाम, हसन महमूद और रॉनी तालुकदार भी टीम में जगह नहीं बना सके।

डेढ़ साल बाद वापसी करेंगे महमूदुल्लाह
ऑलराउंडर महमूदुल्लाह रियाद ने बांग्लादेश के लिए आखिरी टी-20 मैच सितंबर 2022 में खेला था। यह मैच भी श्रीलंका के खिलाफ ही था। वह 4 मार्च से फिर श्रीलंका के ही सामने टी-20 खेलते नजर आएंगे।

महमूदुल्लाह के साथ टी-20 स्क्वॉड में अनामुल हक, मोहम्मद नईम, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद और अलिस अल इस्लाम को भी शामिल किया गया।

सिलहट और चट्टोग्राम में होंगे मुकाबले
श्रीलंका टीम बांग्लादेश में टी-20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए मार्च में आएगी। टी-20 सीरीज के 3 मुकाबले 4, 6 और 9 मार्च को सिलहट में खेले जाएंगे। वहीं वनडे सीरीज के 3 मुकाबले 13, 15 और 18 मार्च को चट्टोग्राम में होंगे।

बांग्लादेश का स्क्वॉड
टी-20: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिट्टन दास, अनामुल हक, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदॉय, सौम्य सरकार, महेदी हसन, महमुदुल्लाह, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन, अलीस अल इस्लाम।

वनडे: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), अनामुल हक, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदॉय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.