सिराज से मिलाया हाथ, केएल राहुल से पड़ी डांट, जार्वो 69 ने मैदान में घुसकर क्या-क्या किया

Updated on 10-10-2023 01:24 PM
चेन्नई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच शुरू भी नहीं हुआ था कि मैदान पर जार्वो 69 की एंट्री हो गई। क्रिकेट का शायद ही कोई ऐसा फैन होगा जो जार्वो को नहीं जानता हो। 2021 में जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी तो लगातार तीन टेस्ट में जार्वो मैदान पर आया था। हर बार वह भारतीय टीम की जर्सी में था। वर्ल्ड कप में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भी वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर ही आया।

जार्वो 69 ने क्या-क्या किया?

जार्वो ने मैदान पर जाने का अपना वीडियो खुद ही शेयर किया है। ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू होने से पहले भारतीय फील्डर अपने-अपने स्थान पर जा ही रहे थे कि जार्वो मैदान पर आ गया। बाउंड्री लाइन के पास जैकेट उताकर वह मैदान पर घुसा। मैदान पर जाते ही जार्वो ने मोहम्मद सिराज से हाथ मिलाया। सिराज ने पहले तो हाथ मिला लिया लेकिन फिर उन्हें समझ आया तो जार्वो को बाहर जाने के लिए बोलने लगे। लेकिन तब तक वह आगे बढ़ चुका था।

केएल राहुल से हुई बहस

जार्वो आगे बढ़ ही रहा था कि भारतीय टीम के विकेटकीपर केएल राहुल बीच में आ गए। उन्होंने जार्वो को कुछ बोला और बाहर जाने का इशारा किया। इस समय तक सुरक्षाकर्मी भी मैदान पर आ गए। वह जार्वो को लेकर बाहर जाने लगे। तभी विराट कोहली दूर से भागते हुए आए। विराट ने भी जार्वो को आकर कुछ कहा और सुरक्षाकर्मी उसे धक्का मारते हुए मैदान से बाहर लेकर चले गए।

वर्ल्ड कप से बैन हुआ जार्वो

जार्वो 69 का असली नाम डेनियल जार्विस है। हालांकि कभी भी मैदान पर आकर उन्हें खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। वह प्रैंकस्टार है और पब्लिसिटी के लिए ऐसा करता है। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, कई अन्य खेल के दौरान भी वह टीम जर्सी पहनकर मैदान पर आ चुका है। जार्वो को वर्ल्ड कप से बैन कर दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.