'शैतान', 'आई लव यू', 'एक्‍सट्रैक्‍शन 2', इस वीकेंड 9 फिल्‍में और सीरीज, क्‍या देखेंगे आप?

Updated on 16-06-2023 08:48 PM
वीकेंड आते ही OTT पर हलचल बढ़ जाती है। खाली समय में अब एंटरनेटमेंट की दुनिया में हर हफ्ते कुछ न कुछ नया होता है। इस वीकेंड भी कुछ ऐसा ही माहौल है, बल्‍क‍ि इस बार हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के पास OTT पर परोसने के लिए इतना मसाला है कि पूछ‍िए मत। इस वीकेंड हमें रोमांटिक-कॉमेडी से लेकर थ्र‍िलर और रियलिटी शोज तक का दम देखने को मिलेगा। क्रिस हेम्‍सवर्थ की 'एक्‍सट्रैक्‍शन 2', रकुल प्रीत सिंह की 'आई लव यू', मनीष पॉल की 'रफूचक्‍कर' से लेकर सलमान खान 'बिग बॉस ओटीटी 2' लेकर आ रहे हैं। एक के बाद एक 9 फिल्‍में, वेब सीरीज और र‍ियलिटी शो। तो आइए, बिना देर किए लिस्‍ट देखते हैं और अभी तय कर लेते हैं कि इस वीकेंड क्‍या देखने का प्‍लान बनता है।

Black Mirror Season 6 (Netflix - June 15, 2023)

पॉपुलर वेब सीरीज 'ब्‍लैक मिरर' की इस वीकेंड छठे सीजन के साथ वापसी हुई है। इस थ्र‍िलर सीरीज के अगले सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। नेटफ्ल‍िक्‍स पर 15 जून से 'ब्‍लैक मिरर 6' की स्‍ट्रीमिंग शुरू हो गई है। शो के कास्‍ट में एनी मर्फी, सलमा हायेक, रॉब डेलाने, बेन बार्न्स और माइकल सेरा हैं।
Rafuchakkar (JioCinema - June 15, 2023)
जियो सिनेमा पर मनीष पॉल की डेब्‍यू वेब सीरीज 'रफूचक्‍कर' की स्‍ट्रीमिंग शुरू हो गई है। 15 जून को सीरीज के दो एपिसोड आए हैं, जबकि आगे हर दिन एक नया एपिसोड स्‍ट्रीम किया जाएगा। इस सीरीज में मनीष पॉल एक बहरुपिया ठग की भूमिका में हैं। सीरीज में मनीष पॉल के अलावा भावशील साहनी, प्रिया बापट, सुशांत सिंह और लेखा प्रजापति प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Shaitan (Disney+ Hotstar - June 15, 2023)
'शैतान' मूल रूप से एक तेलुगू फिल्‍म है। 15 जून से यह 'डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार' पर हिंदी में भी स्‍ट्रीम हो रही है। कामाक्षी भास्करला, ऋषि, देवयानी, अनीशा दामा, जफर सादिक और नितिन प्रसन्ना जैसे एक्‍टर्स से सजी इस फ‍िल्‍म की कहानी हत्यारों के ऊपर है। कहानी में एक के बाद एक कई कोल्‍ड-ब्‍लडेड मर्डर हो रहे हैं।

Jee Karda (Prime Video - June 15, 2023)
तमन्‍ना भाटिया इन दिनों 'लस्‍ट स्‍टोरीज 2' और विजय वर्मा संग इश्‍क की चर्चा से खूब सुर्ख‍ियां बटोर रही हैं। इसी बीच गुरुवार, 15 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी नई वेब सीरीज 'जी करदा' भी रिलीज हुई है। कहानी दोस्‍तों, प्‍यार और शादी पर फोकस है। इस सीरीज के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया था।
I Love You (Jio Cinema - June 16, 2023)
जियो सिनेमा पर शुक्रवार को रकुल प्रीत सिंह की नई फिल्‍म 'आई लव यू' भी रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक थ्र‍िलर है, जिसमें रकुल के साथ पवैल गुलाटी लीड रोल में हैं। कहानी एक इंड‍िपेंडेंट लड़की की है, जो एक अपने दम पर खुशहाल जिंदगी जी रही है। तभी उसकी जिंदगी में एक लड़का आता है। दोनों को प्‍यार होता है, लेकिन देख‍ते ही देखते इस प्‍यार का जुनून जोख‍िम बन जाता है।
Extraction 2 (Netflix - June 16, 2023)
शुक्रवार, 16 जून को नेटफ्ल‍िक्‍स पर क्रिस हेम्‍सवर्थ की फिल्‍म 'एक्‍सट्रैक्‍शन 2' रिलीज हो रही है। इस फिल्‍म के पहले पार्ट में रणदीप हुड्डा भी थे। 'एक्सट्रैक्शन' की अपार सफलता के बाद डायरेक्‍टर सैम हारग्रेव 'एक्सट्रैक्शन 2' लेकर आए हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें क्रिस हेम्सवर्थ के साथ गोलशिफतेह फरहानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पहले सीजन में किसी तरह जिंदगा बचे रेक की वापसी हो रही है। ऑस्ट्रेलियाई ब्लैक ऑप्स के लिए काम कर चुका यह भाड़े का सैनिक इस बार नए घातक मिशन पर है।

ओटीटी प्‍लेटफॉर्म सोनी लिव पर 16 जून को ऐश्‍वर्या राजेश की फिल्‍म 'फरहाना' भी रिलीज हो रही है। यह फिल्‍म पिछले दिनों खूब व‍िवादों में भी थी। इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राजेश ने एक ऐसी मुस्‍ल‍िम लड़की का किरदार निभाया है, जो एक कॉल सेंटर में काम करती है। यह कॉल सेंटर रात के उन पलों में कॉलर्स को सेक्‍स टॉक करने की सुविधा देता है।
King the Land (Netflix - June 17, 2023)
ओटीटी पर धीरे-धीरे के-ड्रामा देखने वाले दर्शकों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। नेटफ्ल‍िक्‍स पर 'किंग द लैंड' की स्‍ट्रीमिंग श‍न‍िवार, 17 जून को शुरू होगी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसकी कहानी नफरत से प्यार बदलते रिश्ते पर आधारित है। कहानी में एक बिजनसमैन है, जो एक लग्‍जरी होटल कॉर्पोरेशन 'द किंग ग्रुप' का वारिस है। इस ड्रामा में इम यून-आह और ली जून-हो लीड रोल में हैं।

Bigg Boss OTT 2 (Jio Cinema - June 17, 2023)

र‍ियलिटी शोज में दिलचस्‍पी है तो आपके लिए इस हफ्ते सलमान खान आ रहे हैं। जी हां, जियो स‍िनेमा पर 17 जून को 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। सलमान खान शो को होस्‍ट करेंगे। जबकि नवाजुद्दीन स‍िद्दीकी की बीवी आलिया से लेकर शीजान खान की बहन फलक नाज समेत 13 कंटेस्‍टेंट बिग बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.