शाहरुख की 'ओम शांति ओम' से था विमी का कनेक्शन वो हीरोइन जिसकी हुई थी दर्दनाक मौत, ठेले पर ले जाया गया था शव

Updated on 04-08-2023 03:42 PM
शाहरुख खान के जबरा फैन हैं तो आपने 'ओम शांति ओम' जरूर देखी होगी। एक बार नहीं बल्कि कई बार देखी होगी। मगर एक चीज आपने नोटिस नहीं की होगी। फिल्म में एक दिवंगत एक्ट्रेस का भी कनेक्शन रहा है। वो एक्ट्रेस जो अब इस दुनिया में नहीं है। कभी फिल्म इंडस्ट्री पर वह राज किया करती थीं लेकिन किस्मत ऐसी पलटी कि अर्श से फर्श पर आने में समय नहीं लगा। हालात तो ये हो गए थे कि जब उनकी मौत हुई तो कफन तक नसीब न हुआ। आइए 'फिल्मी फ्राइडे' सीरीज में आज आपको रूबरू करवाते हैं 'ओम शांति ओम' से मशहूर एक्ट्रेस रही विमी की, जिनकी मौत के बाद उनके शव को ठेले पर ले जाना पड़ा था।


'ओम शांति ओम' की प्रीमियर वाली रात में वह एक रिपोर्टर को विमी कहकर पुकारते हैं। ऐसा कहा जाता है कि विमी की जिंदगी भी 'ओम शांति ओम' की 'शांतिप्रिया' (दीपिका पादुकोण) की तरह थी। वह डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं। लेकिन धीरे धीरे जिंदगी ऐसे मोड़ पर आ गई कि वह गायब ही हो गईं।

ओम शांति ओम से विमी का कोई संबंध?

'ओम शांति ओम' से विमी का कनेक्शन का एक कारण और है। शाहरुख और दीपिका की ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म का पहला फर्स्ट हाफ 30 साल पहले का सेट है और विमी की मौत साल 1977 में हुई थी। अब आप अंदाजा खुद ही लगा लीजिए कि इस कनेक्शन में दम है कि नहीं।

नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में किया था काम

एक्ट्रेस विमी पंजाबी सिख फैमिली से आती थीं। उन्हें सुनील दत्त के अपोजिट 'हमराज' फिल्म से फेम मिला था। फिल्म को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म इतनी हुई हुई थी कि विमी रातोंरात स्टार बन गई थीं। इसके बाद वह 'पतंगा', 'वचन', 'नानक नाम जहाज है', 'गुड्डी' (कैमियो), 'प्रेम गंगाराज' और 'क्रोधी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। Nanak Nam Jahaz Hai को तो नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

क्यों विमी हो गईं गुमनाम

विमी जितनी तेजी से मशहूर हुई थीं उतनी ही तेजी से उनका करियर भी सिमटता चला गया। कई फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप साबित हुई, जिसकी वजह से उनका करियर डाउनफॉल पर आ पहुंचा। नतीजा ये था कि फ्लॉप फिल्मों के चलते उन्हें नई फिल्में मिलना बंद हो गया। देखते ही देखते वह भी गुमनाम हो गईं।

विमी की शादी और पति पर आरोप

विमी जहां करियर में अपनी परेशानियों का सामना कर रही थीं तो उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार चढ़ाव थे। कलकत्ता के बिजनेसमैन शिव कुमार के साथ विमी ने शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमी के कामकाज में उनके पति की दखलअंदाजी जरूरत से ज्यादा थी। वही डिसाइड करते थे कि पत्नी कौन सी फिल्म करें और कौन सी नहीं। नतीजा ये था कि पति की वजह से उनका स्टारडम कम होने लगा। ये सब परेशानियां इतनी बढ़ गई थीं कि विमी ने पति से अलग होने का फैसला लिया।

विमी की फिर हो गई थी जिंदगी तबाह

विमी ने कलकत्ता में टैक्सटाइल का बिजनेस भी शुरू कर दिया था। उनके पास गाड़ी मकान सब कुछ था। मगर फिर उनकी जिंदगी में एक ब्रोकर की एंट्री हुई। उस रिश्ते की वजह से विमी की जिंदगी और बर्बाद हो गई। कहते हैं कि उस शख्स ने विमी को इस कदर बर्बाद किया कि उनका बिजनेस, प्रॉपर्टी और टैक्सटाइल मिल सब बंद हो गई। अंत तक आते आते वह आर्थिक तंगी से भी जूझने लगी। ऊपर से जिंदगी की तकलीफ का सामना करते करते उन्होंने शराब की लत भी लगा ली थी। नतीजा ये हुआ कि लीवर संबंधी परेशानी बढ़ने लगी और 34 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ठेले पर ले जाया गया था शव

विमी की जब मौत हुई तो न उनके घर पर कोई था न ही ये खबर अखबारों में छपी। गुमनाम जिंदगी में जी रही विमी की मौत बहुत ही दर्दनाक रही थी। हाल ये था कि उनके शव को एक ठेले पर ले जाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.