शाहरुख के Ex-बॉडीगार्ड देंगे सिक्योरिटी, सिद्धार्थ-कियारा की शादी में VVIP होंगे शामिल

Updated on 04-02-2023 06:51 PM
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर हर पल नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड और राजस्थान होटल इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो दोनों 6 फरवरी को मुंबई से हजारों किमी दूर जैसलमेर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैमिली चार फरवरी को जैसलमेर पहुंचेगी। इस शादी में 150 मेहमानों के साथ वीवीआई भी शामिल होंगे। सलमान खान से लेकर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा भी शादी में शामिल हो सकती हैं। सिक्योरिटी की कमान शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन संभालेंगे। इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग में भी मोबाइल लाने के लिए पाबंदी रहेगी। जानिए और क्या-क्या खास होगा।

शादी में VVIP होंगे शामिल

Kiara-Sid की इस हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म इंडस्ट्री के मेहमानों के साथ लगभग 150 वीवीआईपी शामिल होंगे। सूर्यगढ़ होटल में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी में बुलाए गए वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई की वेडिंग प्लानर कंपनी के ऊपर है जिम्मेदारी

सूत्रों ने बताया कि मुंबई में एक वेडिंग प्लानर कंपनी इंतजाम देख रही है। सूर्यगढ़ होटल, जैसलमेर से लगभग 16 किमी दूर स्थित है। कियारा-सिद्धार्थ 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे।

शाहरुख के एक्स बॉडीगार्ड के हाथ में सिक्योरिटी की कमान

बॉलीवुड सुपरस्टार Shahrukh Khan के एक्स बॉडीगार्ड यासीन सिक्योरिटी की कमान संभालेंगे। होटल के कर्मचारी कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन भी अंदर नहीं ले जा सकते हैं। उनके मोबाइल लॉकर में रखे जाएंगे, ताकि कोई फोटो या सेल्फी लीक न हो। मुंबई से आने वाले क्रू को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी। 100 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं।

मेहमानों के लिए 84 कमरे बुक, 70 गाड़ियों का होगा काफिला

होटल में मेहमानों के लिए 84 लग्जरी कमरे बुक हैं। वहीं, मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। इसमें मर्सिडीज, जैगुआर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। गाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट जैसलमेर की सबसे बड़ी टूर ऑपरेटर लकी टूर एंड ट्रैवल्स को दिया गया है।

शादी में आ सकते हैं सलमान खान

कियारा और सिद्धार्थ की शादी में लगभग 150 मेहमानों को इनवाइट किया गया है। एक सूत्र ने कहा, 'दोनों के परिवारों के अलावा इंडस्ट्री में कई बड़ी नामी हस्तियों को बुलाया गया है, जिसमें डायरेक्टर करण जौहर, शाहिद कपूर, कटरीना कैफ और विक्की कौशल शामिल हैं। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और सलमान खान के भी आने की उम्मीद है।' हालांकि, कियारा और सिद्धार्थ ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ भी अनाउंस नहीं किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.