दुबई में सड़क पर शाहरुख करते दिखे डांस, अपने बीच यूं देखकर झूम उठे फैन्स

Updated on 18-01-2023 08:23 PM
फैन्स शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख इस फिल्म से करीब 4 साल लंबे ब्रेक के बाद लौट रहे हैं। हालांकि, कुछ समय का ब्रेक पेंडेमिक की वजह से कुछ ज्यादा ही लंबा खिच गया और अब फैन्स अपने चहेते सितारे की फिल्म को लेकर बेचैन नजर आ रहे हैं। हाल ही में शाहरुख की इस फिल्म का ट्रेलर दुबई में बुर्ज खलीफा पर रिलीज किया गया और अब इसी मौके का मजेदार वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है।

दुबई में 'पठान' के गाने पर डांस करते दिखे शाहरुख

शाहरुख के लिए दुबई का प्यार कोई नया नहीं और यह वीडियो एक बार फिर से यह साबित करने के लिए काफी है। बुर्ज खलीफा पर 'पठान' के ट्रेलर रिलीज का मजा लेने के लिए वहां हजारों की संख्या में फैन्स भी इंतजार कर रहे थे। इन फैन्स को मजा तो तब आ गया जब ट्रेलर के साथ-साथ खुद वहां शाहरुख भी पहुंच गए। इतना ही नहीं, शाहरुख खान ने 'पठान' के गाने पर डांस भी किया। शाहरुख खान का यही वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है।

शाहरुख के लिए चियर करते दिखे हजारों फैन्स

इस मौके के कई वीडियोज़ सामने आए हैं जिसमें 'पठान' के ट्रेलर को देखकर लोग एक्टर के लिए चियर करते दिख रहे हैं। यहां से शाहरुख खान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, 'पठान के घर में पार्टी करोगे तो मेहमाननवाजी के लिए तो आएगा।' शाहरुख को देखकर उनके फैन्स चीखते-चिल्लाते दिख रहे हैं।

25 जनवरी को फिल्म हो रही रिलीज

यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से फिल्म को लेकर खास निर्देश भी है। कोर्ट की तरफ से यशराज फिल्म्स को निर्देश जारी किया गया है जिसमें फिल्म के ओटीटी रिलीज से जुड़ी कुछ बातें कही गई हैं. इस निर्देश में कहा गया है कि 'पठान' के हिंदी में ऑडियो डिस्क्रिप्शन, सबटाइटल्स और क्लोज कैप्शन्स रेडी किए जाएं ताकि जो देख और सुन नहीं सकते, उनके लिए भी ये फिल्म देखना आसान हो जाए। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में ज़ॉन आतंकवादी के रोल में नजर आएंगे और वहीं शाहरुख का किरदार देशभक्त पठान का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.