शाहरुख- सलमान से राजेश खन्ना तक, जब 'फेक' बॉलीवुड सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Updated on 23-09-2022 06:17 PM

बॉलीवुड सेलेब्स की तगड़ी फैन फॉलोइंग होती है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर सलमान खान (Salman Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तक, सेलेब्स से मिलने और उनकी एक झलक के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। वैसे सिर्फ सेलेब्स ही नहीं बल्कि उनकी तरह दिखने वाले लोगों की भी अच्छी फैन फॉलोइंग होती है। कुछ लोग इन्हें फेक सेलेब्स कहते हैं तो कुछ हमशक्ल या भी जुड़वा। वहीं कई लोग इन्हें लुक अलाइक या  डॉपलगैंगर भी कहते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जहां 'फेक' बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा दिख रहा है।

कैसा है सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
ये वीडियो देखने से किसी इवेंट के बाहर का लग रहा है। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे सेलेब्स की तरह दिखने वाले ये 'फेक सेलेब्स' किसी इवेंट में हिस्सा लेने जा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का इस वीडियो पर मिक्स रिएक्शन आ रहा है, हालांकि इसे बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक किया है।  कुछ लोग जहां इसे काफी फनी बता रहे हैं तो वहीं कुछ ने बॉलीवुड बायकॉट का भी जिक्र किया है।

फेक सेलेब्स की भी होती है फैन फॉलोइंग
बता दें कि एक ओर जहां रियल बॉलीवुड सेलेब्स को फैन्स का प्यार मिलता है तो वहीं इन फेक सेलेब्स को भी लोग पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तरह दिखने वाले कई लोगों के हजारों- मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं। जो किसी न किसी सेलेब की तरह दिखते हैं और उनकी एक्टिंग करते हैं। वहीं ये फेक सेलेब्स कई इवेंट्स में भी बतौर गेस्ट नजर आते हैं और दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। इन फेक सेलेब्स के साथ भी लोग फोटोज क्लिक करवाना पसंद करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.