शाहरुख खान की 'जवान' का धमाकेदार प्रीव्यू रिलीज, एक्शन ने मचा दी खलबली

Updated on 10-07-2023 03:04 PM
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के टीजर का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा था फिल्म का टीजर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि टीजर से पहले मेकर्स ने फैन्स को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। जी हां, शाहरुख की 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज किया गया है, जिसने हर किसी को एक्साइटेड कर दिया है। प्रीव्यू में शाहरुख खान एक सीन में अपने चेहरे और सिर पर बंधीं पट्टियां खोलते नजर आते हैं, और फिर जब उनका बाल्ड लुक सामने आता है, तो वह काफी खतरनाक लगते हैं।

प्रीव्यू देखकर अंदाजा हो जाता है कि 'जवान' में शाहरुख खान का किरदार किस तरह खूंखार और रोंगटे खड़े करने वाला होगा। फिल्म के पोस्टर्स ने पहले से ही खलबली मचा रखी थी। पोस्टर्स में शाहरुख पूरी तरह से बैंडएज और पट्टियों में लिपटे नजर आए थे। और अब प्रीव्यू ने धमाल मचा दिया है।

शाहरुख का विलेन अवतार, दमदार डायलॉग

Jawan में Shah Rukh Khan काफी दमदार डायलॉग बोलते नजर आएंगे, जिनकी झलक प्रीव्यू में भी है। शाहरुख का एक डायलॉग है, 'जब मैं विलेन बनता हूं ना, तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं पाता है।' यह काफी दमदार है। फिल्म में Deepika Padukone की स्पेशल अपीयरेंस है। 'जवान' के प्रीव्यू में वह लाल साड़ी में एक्शन करती नजर आ रही हैं। वहीं Nayanthara पुलिस अफसर के किरदार में हैं। प्रीव्यू में मेट्रो के अंदर का एक सीन है, जहां वर्दी पहने शाहरुख 'आपको हमारी कसम लौट आइए' पर डांस कर रहे हैं, जबकि उसमें बैठ लोग शाहरुख को देख डरे-सहमे नजर आ रहे हैं। शाहरुख का यह विलेन वाला अवतार वाकई चौंका देता है।

7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'

'जवान' को एटली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है। इसमें नयनतारा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। करीब 220 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'जवान' को मूल रूप से हिंदी में बनी है, लेकिन इसे अन्य भाषाओं में पैन इंडिया भी रिलीज किया जाएगा। 'जवान' 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रिद्धी डोगरा भी हैं। इस फिल्म में दीपिका के अलावा संजय दत्त का भी कैमियो होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.