शाहरुख खान का अमेरिका में हुआ एक्सीडेंट, करवानी पड़ी सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत

Updated on 04-07-2023 08:36 PM
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का अमेरिका में एक्‍स‍ीडेंट हो गया है। वह फिल्‍म के सेट पर एक सीन कर रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में शाहरुख खान के नाक पर चोट आई है। एक्‍टर को आनन-फानन में नजदीकी अस्‍पताल ले जाया गया, वहीं उनकी एक माइनर सर्जरी भी हुई है। शाहरुख की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है और वह वापस मुंबई लौट आए हैं।

शूट के दौरान Shahrukh Khan की नाक पर चोट लगी थी, जिससे खून बहने लगा था। खून को रोकने के लिए डॉक्‍टर्स को सर्जरी करवानी पड़ी है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब यह हादसा तब हुआ, जब शाहरुख एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लॉस एंजिल्स में थे। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर की सर्जरी हुई और अब उनकी नाक पर पट्टी बंधी हुई है। डॉक्टरों ने उनकी टीम को यह भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और यह मामूली चोट है।

अपने घर लौट आए हैं शाहरुख

शाहरुख अब भारत वापस आ गए हैं और अपने घर मन्नत में आराम कर रहे हैं। शाहरुख खान कई महीनों से फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर आ-जा रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं, और एक्टर काम को लेकर कई जगहों पर आना-जाना लगा ही है।

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में

इस बीच, वर्कफ्रंट पर शाहरुख अपनी अगली फिल्म 'जवान' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म एटली के साथ उनकी पहली फिल्म है, और इसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी हैं। 'जवान' का ट्रेलर टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग' से जुड़ा होगा, जो 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' भी है, और अगर खबरों पर विश्वास किया जाए, तो वह सलमान खान के साथ बॉलीवुड में सबसे बड़ी एक्शन फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.