शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर भरना पड़ा सात लाख का जुर्माना

Updated on 13-11-2022 06:48 PM

शाहरुख खान और उनकी टीम को  देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया और  महंगी घड़ियों के लिए करीब सात लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकाने के बाद वे एयरोपोर्ट से बाहर निकले। शाहरुख या उनकी कंपनी की ओर से इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शाहरुख खान, उनकी मैनेजर पूजा ददलानी और टीम के अन्य सदस्य यूएई के शारजाह से लौटे थे।

वे शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर में भाग लेने गए थे और शाहरुख खान को वहां ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नरेटिव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे थे। एयरपोर्ट से निकलने के दौरान उनके लगेज में कई सारे खाली डिब्बे मिले, जिनमें लग्जूरी वॉच रखी जाती हैं।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल गए, लेकिन उनके बॉडीगार्ड रवि सिंह और टीम के बाकी सदस्यों को रोक लिया गया। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार के पास करीब 18 लाख रुपये की महंगी घड़ियों के कवर थे। कस्टम्स की प्रकिया शनिवार सुबह तक चली। सुबह करीब 8 बजे प्रॉसेस पूरा होने के बाद ही कस्टम अधिकारियों ने रवि को छोड़ा।

शाहरुख के बॉडीगार्ड के नाम पर बिल

एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद पूछताछ की प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली। इसके बाद कस्टम्स ने शाहरुख खान से सिर्फ ड्यूटी चुकाने के लिए कहा, जिसके लिए उन्होंने हामी भर दी। उन्हें और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिल शाहरुख के बॉडीगार्ड के नाम पर बना है। हालांकि कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कस्टम ड्यूटी शाहरुख खान के क्रेडिट कार्ड से चुकाई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.