फैंस से मिलने के लिए देर तक रुकी रहीं शहनाज:स्ट्रैटिजी के तहत 10-10 लोगों को मिलने बुलाया, फिर फैंस पर लुटाया प्यार

Updated on 23-12-2022 06:38 PM

एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फैंस से मिलने के लिए स्ट्रैटिजी बनाती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, वो अपने फैंस को फोटोज क्लिक करवाने के लिए अपने रूम में बुलाती हैं। इस दौरान वो किसी से कहती हैं कि वो 10 लोगों के ग्रुप में आएं। इस वीडियो में शहनाज ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आ रही हैं।

शहनाज ने फैंस को लगाया गले

शहनाज इस वीडियो में कहती हैं, 'उसको बोलो दस-दस बंदे लेकर आ जाओ, जो भी हैं तेरे। दस-दस बंदे करके फोटो करके सैटिस्फाइड करके अपनी फोटो करके जाओ, फिर आगले दस आएं। ऐसा करो।' इसके अलावा शहनाज का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने फैन को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

शहनाज इंडियन सेलिब्रिटी की तुलना में काफी दयालु हैं

शहनाज के एक फैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शहनाज किसी और इंडियन सेलिब्रिटी की तुलना में काफी दयालु हैं। हम लोग बीती रात नई दिल्ली के ले मेरिडियन में उनसे मिले थे, जहां वो हमारे लिए रुकी हुई थीं। वो इंडिया डिजाइनर शो में रैंप वॉक के लिए दिल्ली आई थीं। उन्होंने हम सभी को मिलने के लिए होटल के कमरे में बुलाया। इसके लिए आपका शुक्रिया शहनाज।'

शहनाज के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो '100%' में भी दिखेंगी, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.