शाहिद अफरीदी झूठा, भारत vs पाकिस्तान 2011 विश्व कप मैच को लेकर किया ये दावा, जान लें पूरा सच

Updated on 11-03-2026 01:48 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अफरीदी ने साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार को लेकर जो दावा किया है, वह न केवल हास्यास्पद है, बल्कि पूरी तरह से तथ्यों के खिलाफ है। क्रिकेट के आंकड़ों ने अफरीदी के इस झूठ को बेनकाब कर दिया है।

अफरीदी के दावे सब के सब झूठ

शाहिद अफरीदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया कि मोहाली में खेले गए उस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बहुत अच्छी रही थी और 90 रनों तक उनका कोई विकेट नहीं गिरा था। लेकिन अगर हम इतिहास के पन्ने पलटें, तो हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

क्या है सच?

261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अफरीदी के दावों जैसी कतई नहीं थी। पाकिस्तान का पहला विकेट (कामरान अकमल) 44 रन पर ही गिर गया था। इसके बाद दूसरा विकेट 70 रन पर गिरा। यानी जिस 90 रन के स्कोर पर अफरीदी शून्य विकेट का दावा कर रहे हैं, असल में तब तक पाकिस्तान के 2 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

उमर अकमल की पारी पर भी बोला सफेद झूठ

अफरीदी ने अपने बयान में यह भी कहा कि उमर अकमल उस मैच में सबसे अच्छा खेल रहे थे और उनकी बल्लेबाजी ने भारत को डरा दिया था। लेकिन स्कोरकार्ड कुछ और ही कहानी कहता है। उमर अकमल, जिनसे अफरीदी को बड़ी उम्मीदें थीं, उस मैच में केवल 29 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। अफरीदी ने पहली बार कोई ऐसा झूठ नहीं बोला है। इससे पहले भी वह कई बार झूठे दावे करते रहे हैं।

शोर का बहाना और हार की झुंझलाहट

इससे पहले भी अफरीदी यह कह चुके हैं कि भारतीय फैंस के शोर के कारण उनके खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे की आवाज नहीं सुन पा रहे थे, जिसके कारण वे मैच हार गए। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि अफरीदी का यह नया बयान सिर्फ अपनी टीम की नाकामी को छिपाने की एक कोशिश है। 15 साल बाद भी अफरीदी उस हार को पचा नहीं पा रहे हैं और अब गलत आंकड़े पेश करके फैंस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.