गाली-गलौज पर शाहिद अफरीदी ने दी थी समझाइश, फिर मोहम्मद आमिर ने की सरेआम अश्लील हरकत

Updated on 20-02-2023 07:11 PM
नई दिल्ली: कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाले में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद सरेआम अश्लील इशारा करते दिखे। उनकी यह हरकत पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें बूम-बूम अफरीदी ने कहा था कि उन्होंने आमिर को फोन करके मैदान पर गंदे व्यवहार के लिए डांट लगाई है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केवल दो ओवर फेंके और 12 रन देकर शाई होप के रूप में एक विकेट झटकका। इसके बाद आमिर विकेट का जश्न मनाते हुए अश्लील इशारे करते नजर आए। इस हफ्ते की शुरुआत में अफरीदी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन आठ में कराची किंग्स के लिए पहले दो मैचों में अपने ऑन-फील्ड व्यवहार के लिए व्यक्तिगत रूप से आमिर को डांटा था।
    अफरीदी ने कहा था- कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करे या न करे मैं उसे कॉल करने के लिए एक संदेश भेजता हूं। इसी तरह मैंने कल आमिर को मैसेज किया। मैंने उससे सम्मानपूर्वक बात की, लेकिन मैंने उसे डांटा भी। मैंने आमिर से कहा, 'तुम क्या चाहते हो?' तुमने इतना सम्मान प्राप्त किया, तुमने अपनी प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया और वहां से तुमने वापसी की। एक तरह से नया जीवन मिला है। आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं?

    अफरीदी ने आगे बताया- क्या यह खेलने का तरीका है? आपके आसपास जूनियर्स हैं, आप अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ फैंस हैं जो इसे देखकर मायूस हो गए हैं। यहां तक कि हमने भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और कभी-कभी कैमरा हमें पकड़ लेता था। परिवार हैं, बच्चे आपको टेलीविजन पर देख रहे हैं। आक्रामकता ठीक है, लेकिन इसे नियंत्रण में रखें।

    हालांकि, कराची के कप्तान इमाद वसीम अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए। इमाद ने कहा- एक तेज गेंदबाज को आक्रामक होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि वह जानबूझकर कुछ करता है जहां तक मैच अधिकारियों की ओर से उन पर कोई आपत्ति नहीं है तो मुझे कोई भ आपत्ति नहीं है।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.