शाहिद अफरीदी ने भी PCB को शर्मनाक हरकत पर लताड़ा, प्लेयर्स को फाइन लगाने पर कहा- छोटी सोच है

Updated on 03-03-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पीसीबी ने खराब प्रदर्शन के बाद टीम के खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है और भारी जुर्माना लगाया है।

पाकिस्तान की एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन और सुपर-8 से आगे न बढ़ पाने की वजह से टीम के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख का जुर्माना लगाया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही जुर्माना लगाने का फैसला कर लिया गया था। हालांकि पीसीबी की तरफ से इससे जुड़ा कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बड़ा बयान दिया है।

शाहिद अफरीदी ने अपने बयान में क्या कहा?

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी शो पर कहा, 'नासमझ आने वाला डिसिशन है, छोटी सोच है, छोटा सोच रहे हैं। 50 लाख में क्या करेंगे। मेरे ख्याल में यह कोई जुर्माना नहीं, जिन्होंने परफॉर्मेंस नहीं किया, उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भेजा जाए। कुछ ऐसे भी प्लेयर्स हैं जो मैं समझता हूं 2 साल से पहले पाकिस्तान टीम में नहीं वापस आने चाहिए। यह सजाएं काफी हैं। जिन्हें रेस्ट देना चाहिए, उन्हें रेस्ट दे दिया जाए। प्लेयर्स के अंदर चेंज लेकर आएं, सजाएं काफी हैं।'

टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा रहा पाकिस्तान का अभियान

सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई। ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज कर पाकिस्तान सुपर 8 में आई थी। भारत से उनको करारी हार का ग्रुप स्टेज में सामना करना पड़ा था। इसके बाद सुपर 8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका मुकाबला धुल गया। इंग्लैंड से हार गए। श्रीलंका से उस अंतर से जीत नहीं पाए, जिसकी दरकार थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.