शाह ने विजयवर्गीय को फोन कर बुलवाया:स्टेट हैंगर पर की शॉर्ट मीटिंग

Updated on 26-02-2025 02:51 PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के समापन समारोह में शामिल हुए। इस समापन समारोह में अमित शाह, सीएम डॉ. मोहन यादव, दोनों डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा मौजूद थे। लेकिन जैसे ही जीआईएस का समापन हुआ उसके बाद अमित शाह ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बारे में पूछा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने उन्हें बताया कि विजयवर्गीय समिट में नहीं हैं। इसके बाद विजयवर्गीय को फोन करके स्टेट हैंगर बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक विजयवर्गीय को जब अमित शाह के बुलावे का कॉल गया उस वक्त वे इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। वे भोपाल से काफी आगे निकल गए थे। लेकिन, शाह की ओर से पहुंचे कॉल के बाद वे वापस लौटे और स्टेट हैंगर पर अमित शाह की विदाई करने पहुंचे।

स्टेट हैंगर पर शाह ने की शॉर्ट मीटिंग

सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्टेट हैंगर के लाउंज में शॉर्ट मीटिंग की। इस मीटिंग में सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। हालांकि इस बैठक में शाह की नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई ये साफ नहीं हैं। लेकिन, शाह की इस शॉर्ट मीटिंग को एमपी की सत्ता में चलते आपसी मनमुटाव को रोकने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये नेता रहे मौजूद

शाह को भोपाल से कोयंबटूर रवाना करने स्टेट हैंगर पर विदाई देने सीएम डॉ. मोहन यादव, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मौजूद थे।

वायरलेस सेट पर चली सूचना से बाहर आ गई खबर

सूत्र बताते हैं कि अमित शाह ने समिट के समापन के बाद कैलाश विजयवर्गीय के बारे में पूछा तो उन्हें नेताओं ने बताया कि विजयवर्गीय यहां नहीं हैं। इसके बाद विजयवर्गीय को बुलवाने के लिए सूचना भेजी गई। लेकिन वे जाम में फंस गए। इसी दौरान उन्हें जल्दी स्टेट हैंगर तक पहुंचाने के लिए पुलिस के वायरलेस सेट पर सूचना भेजी गई। पुलिस के बीच सेट पर चले मैसेज से ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

दोपहर के सत्रों में शामिल हुए थे विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सुबह के शुरुआती सत्र में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के साथ शामिल हुए थे। इसके बाद शहरी विकास शिखर सम्मेलन में सहभागिता कर नगरीय विकास, अधोसंरचना सशक्तीकरण एवं निवेश की संभावनाओं पर निवेशकों से संवाद भी किया था। इस सत्र में केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री राम मोहन नायडू, मप्र के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.