टीम की हार में भी इतिहास रच गई शबनिम इस्माइल, टी20 विश्व कप में बनी सफल गेंदबाज

Updated on 27-02-2023 07:13 PM
केपटाउन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 रनों से करारी हार मिली। इस मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 157 रनों का लक्ष्य था लेकिन वह 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। हालांकि टीम को फाइनल में हार जरूर मिली और वह चैंपियन नहीं पाई लेकिन तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल के नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शबनिम ने मैच में साउथ अफ्रीका के लिए 4 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

इसके साथ ही शबनिम के नाम टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शबनिम टी20 विश्व कप में 32वां मैच खेलने उतरी थी। इस तरह आईसीसी के टूर्नामेंट में उनके नाम 43 विकेट दर्ज हो गए हैं।
    इस मामले में शबनिम ने इंग्लैंड की आन्या श्रबसोल को पीछे छोड़ा जिन्होंने टी20 विश्व कप में 41 लिए थे। हालांकि शबनिम की इस दमदार खेल के बावजूद साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनने से चूक गई।
    ऑस्ट्रेलिया छठी बार बनी चैंपियन

    साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में 19 रन से हराकर छठी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को उठाया। ऑस्ट्रेलियाई टीम सातवीं बार फाइनल में पहुंची थी। टी20 विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा।

    सेमीफाइनल में भारत के पास मौका था कि वह ऑस्ट्रेलिया को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाती लेकिन यहां भी कंगारू टीम ने बाजी मार ली और भारत को हरा दिया।

    बेथ मूनी ने किया कमाल

    ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल मैच में ओपनर बल्लेबाज बेथ मूनी धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। मूनी ने 53 गेंद में शानदार 74 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाय। मूनी की इस बल्लेबाजी के कारण ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 156 रन के स्कोर पर पहुंच पाई।

    मूनी के अलावा एश्ले गार्डनर ने भी 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली ने भी 17 रनों की पारी खेली।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.