ऑस्ट्रेलियाई महिला सांसद के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट:नाइट आउट पर निकली थी, नशीला पदार्थ दिया गया

Updated on 06-05-2024 12:51 PM

ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसद ब्रिटनी लाउगा​​​​​​ के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट हुआ। घटना पिछले हफ्ते उस समय हुई, जब वह नाइट आउट पर थीं। यह जानकारी खुद सांसद ने दी। उन्होंने बताया- वो क्वींसलैंड शहर में घूमने गई थी, तभी किसी ने उनको नशीला पदार्थ दिया।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ABC के मुताबिक, सांसद लोगों की शिकायत पर उस जगह गई थी। ब्रिटनी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 28 अप्रैल को उन्हें अस्पताल टेस्ट के लिए ले जाया गया। सांसद ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये घटना किसी के भी साथ हो सकती है।

रिपोर्ट में नशीला पदार्थ मिला
अस्पताल की रिपोर्ट में उनके शरीर में नशीला पदार्थ मिला है। लेकिन, सांसद की माने तो वो उन्होंने ये पदार्थ कभी नहीं लिया। उनके मुताबिक, इससे पहले भी कई महिलाओं ने उनसे ठीक इसी प्रकार की बात कही थी। ब्रिटनी ने कहा कि इस सोसाइटी में महिलाओं को अपनी मर्जी से रहने का हक है वो भी बिना किसी नशीले पदार्थ के।

पुलिस ने अपनी जांच में बताया है कि अब तक उस इलाके से इस प्रकार की कोई भी घटना सामने नहीं आई है और न ही किसी ने कोई शिकायत दर्ज की। ब्रिटनी पहली बार 2015 में केपेल की सीट के लिए चुनी गई थी। क्वींसलैंड के पार्टी के लीडर स्टीवन माइल्स ने कहा कि सरकार ब्रिटनी का समर्थन कर रही है। साथ ही सरकार पूरी तरह से सांसद की मदद भी करेंगी।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा था- कानूनी में बदलाव की जरूरत

ऑस्ट्रेलिया में हाल के दिनों में महिलाओं पर हमले बढ़े हैं। पिछले महीने ही जोएल कुआची नाम के एक व्यक्ति ने सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में छह लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें पांच महिलाएं शामिल थीं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी घरेलू हिंसा को ‘राष्ट्रीय संकट’ बताया था। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट में चल रहे महिला विरोधी सोच पर नकेल कसी जाएगी। साथ ही हमें संस्कृति को बदलने की जरूरत है, नजरिया बदलने की जरूरत है और कानूनी में बदलाव करने की भी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
 17 May 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में इन दिनों चर्चा है कि अगर सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद उनके देश नहीं आते हैं तो शहबाज सरकार को इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रिंस…
 17 May 2024
ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन से एक और गंभीर बीमारी के खतरे का पता चला है। रिसर्च में दावा किया गया है कि वैक्सीन लगाने के चलते इम्यून…
 17 May 2024
ब्रिटेन में हजारों भारतीय नर्सों पर देश वापसी का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक सरकार की लापरवाही हैं। ये समस्या फर्जी कंपनियों की वजह…
 17 May 2024
अमेरिका में भारतीय मूल के सांसदों का कहना है कि वे भारत के साथ मानवाधिकारों का मुद्दा उठाते रहेंगे। हालांकि, भारत उन पर काम नहीं करेगा। अमेरिका में गुरुवार को…
 17 May 2024
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने रूस को हथियार देने के अमेरिका और साउथ कोरिया के दावों को गलत बताया है। नॉर्थ कोरिया…
Advt.