दुकान में चल रहा था सेक्स रैकेट:गल्ला व्यापारी समेत दो युवती गिरफ्तार, दुकान मालिक फरार

Updated on 14-12-2022 05:19 PM

जबलपुर के चेरीताल गोपाल आर्केड के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज पर कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार की रात रेड की। मौके से दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिस समय पुलिस ने अग्रवाल इंटरप्राइजेज शॉप पर छापा मारा, उस दौरान एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में थे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अग्रवाल इंटरप्राइजेज शॉप का मालिक हरीश अग्रवाल मौके से फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों युवती और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है।

कोतवाली सीएसपी प्रभात शुक्ला ने बताया कि चेरीताल के पास स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज के खिलाफ पिछले कई दिन से शिकायत मिल रही थी कि यहां शॉप की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चला रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जब इसकी जानकारी दी गई तो एक मुखबिर को ग्राहक बनाकर भेजा गया। पुलिस मुखबिर से अग्रवाल इंटरप्राइजेज के मालिक हरीश अग्रवाल ने सौदा किया और कुछ देर बैठने को कहा। इस दौरान शॉप में दो युवती के साथ एक युवक पहले से मौजूद था।

गिरफ्तार हुए युवक का नाम वीरेंद्र कुमार है। वह जिला दमोह के तेंदूखेड़ा का रहने वाला है। पेशे से गल्ला व्यापारी वीरेंद्र को अग्रवाल इंटरप्राइजेज के मालिक ने दुकान पर बुलाया था। यहां पहले से ही 2 युवती मौजूद थीं। पुलिस की भनक लगते ही दुकान संचालक हरीश अग्रवाल फरार हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.