मध्‍य प्रदेश में भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट, यहां बूंदाबांदी संभव

Updated on 27-05-2024 01:55 PM
पूरा मध्‍य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। कुछ जिलों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। लू के चलते नागरिकों सहित जानवर भी बेहाल हैं। सोमवार को 'नौतपा' का तीसरा दिन है, जिससे पूरे राज्य में गर्मी बढ़ने की उम्मीद है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है. नौतपा के तीसरे दिन पारा 45 डिग्री के पार रहना है। रतलाम, धार और राजगढ़ के लिए लू का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत 46 जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के सभी बड़े शहरों में सोमवार को 'अत्यधिक गर्मी' पड़ेगी। जबलपुर में दिन में तेज़ हवा के साथ-साथ काफी बादल छाए रह सकते हैं और दोपहर तक कभी-कभी गरज और बूंदाबांदी हो सकती है जो शाम और रात तक जारी रहेगी।

यह है मौसम विभाग का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तरी भाग भी काफी गर्म है. सोमवार को भी मौसम गर्म रहेगा और आने वाले सप्ताह में भी यही स्थिति बनी रहेगी।

सोमवार के लिए अलर्ट

रेड अलर्ट: रतलाम, धार और राजगढ़ में तेज़ गर्म हवाएं।

ऑरेंज अलर्ट: उज्जैन, इंदौर, भिंड, शिवपुरी, गुना और अन्य।

येलो अलर्ट: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और अन्य।

रविवार को राजगढ़ सबसे गर्म रहा

रविवार को पूरे प्रदेश में राजगढ़ सबसे गर्म रहा। जहां तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंच गया. राजगढ़ से जुड़े शाजापुर जिले में भी भीषण गर्मी रही। शाजापुर में 46.6 डिग्री, पृथ्वीपुर निवाड़ी में 46.5 डिग्री, सागर-गुना में 46.2 डिग्री, खजुराहो-सीहोर में 46 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में पारा 43.3 डिग्री, ग्वालियर में 45.6 डिग्री, जबलपुर में 43.4 डिग्री और उज्जैन में 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन, शिवपुरी, नौगांव, खंडवा, दमोह और टीकमगढ़ में पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.