मध्य प्रदेश में शुरू हुई भीषण गर्मी, रतलाम में पारा पहुंचा 39 पर… अप्रैल लगते ही बरसेगी आग

Updated on 24-03-2025 02:14 PM

भोपाल: प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। रतलाम में रविवार को दिन का पारा 39 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ऐसा ही हाल नर्मदापुरम का रहा। यहां दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रात के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक पश्चिमी मप्र के खरगोन और खंडवा में 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धार में यह 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला और नरसिंहपुर में 36 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान रहा। इधर रात का तापमान सिर्फ मलाजखंड में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले 24 घंटे में और सताएगी गर्मी

  • मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जो आगे भी एक-दो दिन जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान कम हुए हैं। वर्तमान में सेंट्रल छत्तीसगढ़ में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • वहीं महाराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन द्रोणिका के रूप में बनी हुई है। 24 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर से आ रही हवा से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहेगा।

इंदौर: सोमवार से होगा गर्मी का अहसास

रविवार को शहर में हवाओं का रुख उत्तर व उत्तर पूर्वी रहा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट रही। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, सोमवार को शहर दोपहर में निकलने वाली धूप शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवाएगी। दिन के साथ रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

जबलपुर: साफ हुआ आसमान, अब बढ़ेगा पारा

जबलपुर में बादल हटते ही आसमान पूरी तरह से साफ हो गया है। हालांकि गत दिनों संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हुई आंशिक वर्षा व ओलावृष्टि के कारण वातावरण में नम हवा के कारण गर्मी कुछ रात है। परंतु मार्च के अंतिम सप्ताह तक गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

जिस तरह से धूप में तपन बढ़ रही है उसे देखते हुए कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में तीखी धूप पसीना छुड़ाने लगेगी। सप्ताह के अंत तक दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल अभी दिन में जहां गर्माहट है वहीं रात में ठंडक बनी हुई है।

ग्वालियर: रात में ठंडी हवा, दिन में रही गर्मी

शनिवार शाम को ग्वालियर अंचल में तेज ठंडी हवाएं चली थी। इससे लगा था कि रात सहित रविवार को दिन में तापमान कम हो जाएगा। तापमान तो कम हुआ, लेकिन बहुत मामूली। रात के तापमान में 0.6 व दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई।

रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री और दिन का तापमान 34.7 डिसे रहा। हालांकि दिन व रात का पारा सामान्य तापमान से नीचे ही रहे। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो सोमवार को भी तापमान इसी तरह का रहेगा और दिन गर्म रहेगा।

सोमवार से ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, ऐसे में मौसम में शाम तक बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ निचले से ऊपरी क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसके साथ ही 24 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इससे हिमालय क्षेत्र के मौसम में बदलाव आएगा। इसका असर भी अंचल के मौसम पर रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.