प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड

Updated on 28-10-2022 04:56 PM

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर नवंबर में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नवंबर के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। चुंकी प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश हुई है, ऐसे में अक्टूबर महीने से ठंड का असर दिखाई देने लगा है। वही नवंबर में भी ठंड का तेज असर देखने को मिलेगा।नवंबर माह के पहले पखवाड़े में जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होगी। उसके बाद ही ठंड का असर बढ़ेगा।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, एक तरफ प्रदेशभर में उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है, वही दूसरी तरफ अभी जो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बना सितरंग तूफान कमजोर होकर पूर्वी बांग्लादेश में चला गया है, जिसके कारण आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे में दिन में रात के तापमान में गिरावट होगी। नवंबर माह के पहले पखवाड़े में जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होगी। उसके बाद ही ठंड का असर बढ़ेगा।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक तापमान दमोह और राजगढ़ में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सबसे न्यूनतम तापमान मंडला में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।  बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा, मंडला एवं मलाजखंड में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार,  वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि वर्तमान में भोपाल एवं इंदौर के मध्य में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवा में ऊपरी स्तर पर नमी आने लगी है। इसके चलते तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.