जयपुर मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस के कारण कई ट्रेनें प्रभावित

Updated on 13-03-2026 12:27 PM
भोपाल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने में प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस काम के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ रेल सेवाओं का संचालन सीमित स्टेशनों तक ही किया जाएगा।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की 7-7 ट्रिप निरस्त

गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप निरस्त रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को कुल 7 ट्रिप रद्द रहेगी।

जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस का संचालन जयपुर तक

गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 3 से 5 मई, 8 मई और 11 से 14 मई तक जबलपुर से चलकर केवल जयपुर तक ही संचालित होगी। इस दौरान जयपुर और अजमेर के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 4 से 6 मई, 9 मई तथा 12 से 15 मई तक अजमेर की जगह जयपुर से ही प्रस्थान करेगी। इससे अजमेर और जयपुर के बीच यह रेल सेवा आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित

गाड़ी संख्या 22175 नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस 14 मई को नागपुर से चलकर केवल अजमेर तक ही जाएगी और अजमेर से जयपुर के बीच संचालित नहीं होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 22176 जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस 15 मई को जयपुर की बजाय अजमेर से संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि ट्रैक मेंटेनेंस कार्य बेहतर सुरक्षा, गति और संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
भोपाल, NEET परीक्षा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवायजरी जारी की है। परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से…
 20 June 2026
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम…
 20 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों और जिलों में कौन से आईएएस अफसर कब से कब तक पदस्थ रहे हैं और इस दौरान उन्हें कितना वेतन मिलता रहा है? उनके वेतन…
 20 June 2026
भोपाल। हाईसिक्योरिटी जोन 74 बंगला क्षेत्र भी अब चोरों के आतंक से सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित तीन मंत्रियों के सरकारी आवासों के…
 20 June 2026
भोपाल। प्रदेश में भोपाल, इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन क्षेत्र का निर्धारण हो चुका है। अब प्राधिकरण के गठन और शक्तियों को लेकर नियम का प्रारूप नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर…
 20 June 2026
 भोपाल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार जैन की अंततः रवानगी हो गई। उन्होंने कार्यकाल समाप्त होने से 91 दिन पूर्व ही पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे…
 20 June 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कार्यप्रणाली में मितव्ययता (फ्रूगैलिटी) बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण…
 20 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी कंपनी की बसें दोबारा सड़कों पर दौड़ने जा रही…
 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
Advt.