एमआईसी बैठक में नामांतरण प्रक्रिया सरल करने समेत कई प्रस्तावों पर होगा विचार

Updated on 23-09-2025 12:37 PM

रायपुर । नगर निगम की महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की अहम बैठक आज दोपहर 2 बजे महात्मा गांधी सदन स्थित एमआईसी कक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में आम जनता के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। बैठक का मुख्य प्रस्ताव संपत्ति नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाने से संबंधित है। राजस्व विभाग द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव के तहत नामांतरण प्रक्रिया की समय सीमा 7 दिन निर्धारित करने का सुझाव रखा गया है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

 इसके अलावा नगर निगम के लोककर्म विभाग की ओर से शहर में गंदे पानी की सुगम निकासी के लिए नाला निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। साथ ही, राजधानी के ऐतिहासिक टाउनहॉल के नवीनीकरण के बाद उसके किराये के निर्धारण पर भी चर्चा होगी।

अन्य प्रस्तावों में निगम इंजीनियरों की पदोन्नति, चिकित्सा क्षतिपूर्ति बिल, और गरीबी उपशमन विभाग से प्राप्त 100 से अधिक पेंशन प्रकरण शामिल हैं, जिन पर निर्णय के बाद एमआईसी की मुहर लगाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.