विधायक गिरीश, कटारे व डाबर को कई नोटिस:खाली नहीं कर रहे विश्रामगृह, 130 करोड़ का प्रोजेक्ट अटका

Updated on 23-10-2025 01:56 PM

विधायकों के लिए बने पुराने विश्राम गृह को तोड़कर नए आवास बनाने का काम खुद विधायकों की वजह से ही अटक गया है। पुराने पारिवारिक खंड और खंड-एक को तोड़ा जाना है, लेकिन बार-बार नोटिस देने के बाद भी ​वरिष्ठ विधायक व पूर्व स्पीकर गिरीश गौतम, हेमंत कटारे और केदार चिड़ा भाई डाबर ने पुराना आवास नहीं छोड़ा।

जबकि टेंडर के समय विधानसभा ने निर्माण एजेंसी के सामने शर्त रखी थी कि इसे 18 माह में पूरा करना है। गत 21 जुलाई 2025 को नए विधायक विश्राम गृह का भूमि पूजन स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किया था, तब से लेकर अब तक तीन महीने हो गए हैं, लेकिन पूरी तरह पुराने आवास खाली नहीं हो पाए।

हैरान करने वाली बात यह है कि गिरीश गौतम के पास पुराने पारिवारिक खंड में 13,14 और 16 नंबर का आवास है। उन्हें नए पारिवारिक खंड में 10 और 21 नंबर का आवास आवंटित कर दिया गया है। मगर उन्होंने पुराना आवास नहीं छोड़ा। इसी तरह कटारे के पास खंड एक में 7,8 और 9 नंबर का आवास है। डावर के पास पुराने पारिवारिक खंड में आवास है।

इन दोनों भवनों में कुल 102 आवास खंड एक में और 24 पुराने पारिवारिक खंड में हैं, जिसमें सिर्फ ये तीन विधायकों ही नई जगह नहीं गए। विधानसभा के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इनको 3 से 4 नोटिस दिए जा चुके हैं। यदि ये विधायक अब आवास खाली करेंगे तब, पुराने भवन को तोड़ने की कार्रवाई प्रारंभ हो पाएगी।

तीन विधायकों के अलावा सभी ने खाली किए आवास

नए व बड़े (तीन बीएचके) विधायक विश्राम गृह बनाने का प्रोजेक्ट 130 करोड़ का है। एजेंसी से विधानसभा ने कहा कि जिस ​दिन विधायक इसे खाली कर देंगे, उस दिन से 18 महीने में काम पूरा करना होगा। यदि विधायक जुलाई या अगस्त के पहले पखवाड़े में ही खाली कर देते तो अब तक नींव का काम शुरू हो जाता है।

अब नवंबर या दिसंबर से काम प्रारंभ होगा तो लागत बढ़ सकती है। उपरोक्त तीन विधायकों को छोड़ दें तो बाकियों ने आवास रिक्त कर दिए हैं। विधानसभा के कुछ कर्मचारी भी इन भवनों में रहते थे, वे भी खाली कर चुके हैं।

पहले कहा था दिवाली तक खाली कर देंगे

चौथे नोटिस के बाद विधायकों की ओर से विधानसभा को कहा गया था कि वे दिवाली तक आवास खाली कर देंगे। दिवाली भी गुजर गई, लेकिन विधायकों का सामान पड़ा हुआ है। निर्माण एजेंसी के लोग इसके लिए विधानसभा के चक्कर लगा रहे हैं।

नए और पुराने की स्थिति

  • वर्तमान में विश्रामगृह 125-125 वर्गफीट के हैं। नए आवास 2600 वर्गफीट के होंगे।
  • ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट पर इसे बनाया जाना है। सौर ऊर्जा पैनल लगेंगे।
  • नए प्रोजेक्ट में 5 विंग होंगी। जहां ए विंग में 18, बी और सी विंग में 22-22, विंग डी और ई में 20-20 फ्लैट होंगे। सभी बिल्डिंगों की उंचाई 24 मीटर होगी।
  • पुराने पारिवारिक खंड में 24 आवास हैं, जो कि 700 वर्ग फीट के हैं। खंड एक में 102 सिंगल कमरे हैं जो काफी छोटे हैं। इस खंड में विधायकों को तीन-तीन कमरे दिए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.