डीदेव प्लास्टिक समेत आज इन चवन्नी शेयरों ने किया मालामाल

Updated on 17-05-2023 07:08 PM
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में निवेशकों का मिजाज मिलाजुला रहा है। भारतीय हेडलाइन सूचकांकों में गिरावट जारी रही है। ज्यादातर सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में भारी गिरावट का असर आज बूाजार पर देखने को मिला है। भारी बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स में शीर्ष पर रहने वाली एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में भी लगभग 2.5% की गिरावट आई।

रियल एस्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और यूटिलिटी सेक्टर्स को भी नुकसान हुआ है। शेयरों में भारी गिरावट के कारण नुकसान दर्ज किया गया है। वहीं बीएसई ऑटो और बीएसई इंडस्ट्रियल्स में आज तेजी देखने को मिली है। बीएसई पर 1,630 शेयरों में तेजी और 1,577 शेयरों में गिरावट के साथ, अग्रिम-गिरावट अनुपात तटस्थ रहा। सुबह 11:45 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.56% की गिरावट के साथ 61,585 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 0.57% गिरकर 18,182 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स पर, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल टॉप गेनर हैं तो एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस मार्केट ड्रैगर रहे हैं।

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने मुख्य सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई के शीर्ष स्मॉलकैप गेनर कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड के शेयर बीएसई पर 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर को छूते हुए 14% से अधिक चढ़ गए। डीदेव प्लास्टिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड और शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में भी भारी खरीदारी देखने को मिली है। आज इन पेनी स्टॉक्स ने अपर सर्किट को छुआ है। निवेशकं को आने वाले दिनों में इस शेयरों पर तेजी बनाकर रखनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.