साइक्लोन ‘सितंरग’ की तबाही से बांग्लादेश में सात लोगों की मौत, आज भारत के कई राज्यों में बरपेगा कहर

Updated on 25-10-2022 05:18 PM
नई दिल्ली
 
Cyclone Sitrang: दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट में आने से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने आफादा मंत्रालय के प्रवक्ता निखिल सरकार के हवाले से बताया कि बरगुना, नारेल, सिराजगंज और द्वीपीय जिले भोला से मौतों की सूचना मिली है। वहीं, कॉक्स बाजार तट से हजारों की संख्या में लोगों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। दूसरी ओर आज इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में कहर बरपाने की संभावना है। मंगलवार को मेघालय के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रहेगी।

चक्रवात सितरंग न सिर्फ भारतीय राज्यों बल्कि पड़ोसी मुल्कों में भी कहर बरपा रहा है। बांग्लादेश में सोमवार रात साइक्लोन की तबाही में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। कॉक्स बाजार के उपायुक्त मामुनूर राशिद ने बताया कि तट पर हजारों लोगों और पशुओं को चक्रवाती तूफान सितरंग के कारण खराब मौसम की वजह से सोमवार को चक्रवात आश्रयों में ले जाया गया। चक्रवात ने चटगांव-बरिसाल तट पर रात करीब 9:00 बजे (8:30 बजे IST) लैंडफॉल किया।

स्कूल-कॉलेज बने राहत शिविर
उपायुक्त मामुनूर राशिद ने एएनआई के हवाले से कहा, "आस-पास के शैक्षणिक संस्थानों को भी जरूरत पड़ने पर आश्रय के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तैयार रखा गया है।" उन्होंने कहा, "जान और संपत्ति की रक्षा के लिए लोगों को आश्रय स्थलों से निकाला जा रहा है।"

बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवात सितरंग के भारतीय राज्यों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए एहतियात के तौर पर कई हजार लोगों को पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों से निकाला गया, जिसमें 100 से अधिक राहत केंद्र खोले गए। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मेघालय में शैक्षणिक संस्थान बंद
बांग्लादेश की सीमा से लगे मेघालय के चार जिलों पूर्व और पश्चिम जयंतिया हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स में प्रशासन ने अधिकारियों को चक्रवात के मद्देनजर मंगलवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया। वहीं, मछुआरों को दोपहर तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ बंगाल की उत्तरी खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

फसलों के नुकसान की आशंका
त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और दक्षिण असम में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कृषि और बागवानी फसलों सहित खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

रोहिंग्याओं को शिफ्ट करने की तैयारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात सितरंग कमजोर होकर एक डीप डिप्रेशन में बदल गया है और ढाका से लगभग 90 किमी उत्तर-पूर्व में अगरतला से 60 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन घंटों के दौरान चक्रवात के कमजोर पड़ने और अगले छह घंटों के दौरान एक कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। भाशन चार के नव-निर्मित गाद द्वीप, जहां बांग्लादेश रोहिंग्या शरणार्थियों को स्थानांतरित किया जा रहा है, में भारी बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित होने की आशंका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.