पीएफआइ के चार आरोपित को सात दिन की रिमांड

Updated on 24-09-2022 05:07 PM

 इंदौर एवं उज्जैन से राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) द्वारा गिरफ्तार पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के मध्य प्रदेश के मुखिया सहित चार आरोपितों को लेकर शुक्रवार सुबह एटीएस की टीम भोपाल पहुंची थी। आरोपितों को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सुबह 11 बजे विशेष न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद पटेल की अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। यह प्रदेश की एनआइए/एटीएस की विशेष कोर्ट है। बिजली गुल रहने के कारण सुनवाई करीब एक घंटे तक रुकी रही। जांच एजेंसी के तर्क सुनने के बाद दोपहर 12:15 बजे अदालत ने आरोपितों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर एनआइए को सौंप दिया।

पीएफआइ के आतंकी नेटवर्क पर जांच एजेंसियों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को देश के विभिन्न राज्‍यों में ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की थी। यह धरपकड़ टेरर फंडिंग और आतंकी प्रशिक्षण शिविर लगाने के आरोप में की गई थी। इसी क्रम में इंदौर के जूना रिसाला से पीएफआइ के मध्य प्रदेश के मुखिया अब्दुल करीम बेकरी उर्फ बेकरीवाला, छीपा बाखल से मोहम्मद जावेद एवं जूना रिसाला निवासी अब्दुल खालिद को गिरफ्तार किया गया। उधर उज्जैन से जमील शेख की गिरफ्तारी की गई। उनके पास से बड़े पैमाने में पुस्तकें, पर्चे, कम्प्यूटर एवं प्रचार सामग्री बरामद की गई। चारों आरोपितों को एटीएस की टीम शुक्रवार सुबह साथ लेकर जेपी अस्पताल पहुंची। वहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे चारों आरोपितों को पुख्ता सुरक्षा के बीच राजधानी में बनी एनआइए/एटीएस की विशेष अदालत में विशेष न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में सुबह से ही बिजली गुल रहने से लगभग एक घंटे तक सुनवाई नहीं हो सकी। दोपहर 12:15 बजे जांच एजेंसी के जांच अधिकारी की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपितों को 30 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.