सेवा ईश्वर का प्रसाद पाने का माध्यम: राज्यपाल पटेल

Updated on 24-11-2022 03:45 PM
  • सक्रिय नि:क्षय मित्रों का हो सार्वजनिक सम्मान

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सेवा का काम ईश्वर का प्रसाद पाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सक्रिय नि:क्षय मित्रों का सार्वजानिक सम्मान करने की जरूरत बताई। टी.बी एसोसिएशन को राजभवन की ओर से एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। राज्यपाल पटेल आज राजभवन में टी.बी एसोसिएशन भोपाल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने टी.बी सील अभियान में अंशदान भी दिया।

राज्यपाल पटेल ने कहा है कि टी.बी के नियंत्रण के लिए रोग के कारण, रोकथाम के उपाय और सावधानियों के संबंध में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता का प्रसार जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में रोग के संबंध में जानकारी के पर्चे वितरित किए जाने चाहिए। रोगियों को नियमित उपचार के लिए प्रेरणा देने उपचारित व्यक्तियों के साथ संवाद के कार्यक्रम भी किए जाए। मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने के लिए समझाइश और प्रेरणा देने के कार्य भी जरूरी हैं। राज्यपाल पटेल ने स्वास्थ्य शिविर लगाने और दो-तीन दिन पूर्व से ही शिविर के समय और स्थान का प्रचार कराए जाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल पटेल ने अभियान के लिए क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों से आर्थिक सहयोग प्राप्त करने की पहल के लिए कहा। उन्होंने विशिष्ट व्यक्तियों को शामिल कर जागरूकता कार्यक्रम करने, रोग नियंत्रण प्रयासों में उत्कृष्ट कार्य करने और सहयोग देने वालों के सम्मान कार्यक्रम की जरूरत बताई।

टी.बी एसोसिएशन भोपाल के चेयरमेन जयपाल सचदेव ने समिति के सदस्यों के सहयोग से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए स्वागत उद्धबोधन दिया। मानसेवी सचिव डॉ. मनोज वर्मा ने एसोसिएशन की गतिविधियों का विवरण देते हुए बताया कि स्कूलों में जागरूकता के लिए सघन स्तर पर स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय से कार्यक्रम किया गया है। जागरूकता रैली, प्रदर्शनी, स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण और वृक्षारोपण के कार्यक्रम किए गए हैं। सर्वधर्म समिति की बैठक भी की गई है।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी आहूजा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सचिव बी.एस जामोद, एसोसिएशन के मानसेवी तकनीकी सलाहकार डॉ. पी.एम पहलाजानी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिजीत देशमुख, महिला सदस्य श्रीमती इंदिरा भादुड़ी, श्रीमती निवेदिता और राजभौर कार्यकारिणी सदस्य आर.बी.एस कुशवाह उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.