'निश्चिंत होकर देश सेवा कीजिए, आपके परिवार की जिम्‍मेदारी हमारी', जनता दर्शन में फौजियों से बोले सीएम योगी

Updated on 24-03-2026 12:56 PM
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनता दर्शन में आए सैनिकों को आश्‍वस्‍त किया है कि वे निश्चिंत होकर देशसेवा करें। उनके परिवार की सुरक्षा और देखभाल की जिम्‍मेदारी यूपी सरकार निभाएगी। सैनिकों द्वारा पेश किए ज्‍यादातर प्रार्थना पत्र जमीन विवाद से जुड़े थे। मुख्‍यमंत्री ने अफसरों को इन्‍हें गंभीरता के साथ सुलझाने का आदेश दिया है।
दरअसल, सीएम योगी आदित्‍यनाथ के जनता दर्शन में कई जिलों से बड़ी संख्‍या में फौजी भी आए थे। इन्‍होंने मुख्‍यमंत्री के सामने अपनी समस्‍याएं रखीं। सीएम योगी ने सभी की समस्‍याओं को गंभीरता से सुना और आधिकारियों को निष्‍पक्ष कार्रवाई करने के आदेश दिए।


'खुद सैनिकों के परिवार से संपर्क करें पुलिस अधिकारी'

सैनिकों से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान पूरी निष्‍ठा के साथ अपना कर्तव्‍य निभा रहे हैं। हमारी सरकार की जिम्‍मेदारी है कि उनके परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि वे स्‍वयं पहल कर सैनिकों और उनके परिवारों से संपर्क करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि परिवार को तय समय के भीतर न्‍याय मिले।


'पैसों की कमी से नहीं रुकेगा मरीजों का इलाज'

जनता दर्शन के दौरान ऐसे भी कई लोग आए जिनके आवेदन गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर थे। सीएम ने परिजनों से कहा कि वे इलाज के लिए अस्‍पताल से अनुमानित खर्च का विवरण प्रस्‍तुत करें ताकि शासन स्‍तर पर आवश्‍यक मदद मुहैया कराया जा सके। पैसे की कमी के चलते किसी भी मरीज का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा।


हर सोमवार को लगता है जनता दर्शन

आपको बता दें कि लखनऊ में सीएम योगी आदित्‍यानाथ लगभग हर सोमवार को जनता दर्शन का आयोजन करते हैं। अपने सीएम आवास पर वह प्रदेश के अनेक जिलों से आए फरियादियों से मिलते हैं। उनकी समस्‍याओं को गंभीरता से सुनते हैं और अधिकारियों को दूर कराने का निर्देश देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.