भोपाल में नौकर ने कराई 50 लाख की लूट:डॉक्टर का नाबालिग नौकर ही निकला मास्टरमाइंड

Updated on 09-04-2024 12:59 PM

भोपाल के पॉश इलाके शाहपुरा में सोमवार रात एक डॉक्टर के घर हुई 50 लाख रुपए और सोने के गहनों कथित लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। घर के नाबालिग नौकर ने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिली थी। हमारी टीम ने महज पांच घटे में आरोपियों को पकड़ लिया है। वारदात में घर का नाबालिग नौकर ने अपने साथियों के मंडीदीप से बुलाया था। घटना सही लगे इसके लिए उसने खुद को भी अपने दोस्तों से पिटवाया। आरोपी घर से 50 लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए थे। पुलिस ने 47 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं। तीन को हिरासत में भी लिया है। दो की तलाश की जा रही है।

शहर की नाकेबंदी की गई

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी लगी। हमने तत्काल शहर की नाकेबंदी करा दी। अलग-अलग क्षेत्रों मे पुलिस टीम भेजी गईं। कॉलोनी के घटना के समय के समय एक्टिव मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया। और इसकी वजह से हमने मामले को पांच घंटे के अंदर सुलझा लिया।

डीबीआर ले गए

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले नाबालिग नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में लगे सीसीटीवी का डीबीआर बंदकर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डीवीआर भी अपने साथ ले गए थे।

बेटी की बर्थडे मनाने गए थे डॉक्टर

चूना भट्टी थाना क्षेत्र के शाहपुरा बी सेक्टर मकान नंबर 234 निवासी डॉ. अंशुल सिंह न्यूरोलॉजिस्ट हैं। सोमवार रात वे परिवार के साथ बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए नूर उस सबाह होटल गए हुए थे। उनके नौकर-नौकरानी घर में ही थे। रात करीब सवा ग्यारह बजे कुछ हथियारबंद बदमाश डॉक्टर सिंह के घर में घुसे। नौकर-नौकरानी से मारपीट की और कमरे में बंद करने के बाद बदमाशों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी मचाई। जब डॉक्टर का परिवार होटल से लौटा, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली।

हथियारों से लैस थे बदमाश …

नौकर- नौकरानी ने पुलिस को घर में घुसे बदमाशों की संख्या 5 से 6 के बीच बताई है। साथ ही बदमाशों के हथियारों से लैस होने की जानकारी दी है। चूनाभट्‌टी पुलिस डॉक्टर के घर की ओर से शाहपुरा बी सेक्टर से दूसरे इलाकों में जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.