म्‍यांमार में रोहिंग्‍या के लिए बने अलग मुस्लिम देश, बांग्‍लादेश की जमात-ए-इस्‍लामी का चीन को प्रस्‍ताव, भारत के पड़ोस में नई जंग!

Updated on 28-04-2025 06:16 PM
ढाका: भारत और पाकिस्‍तान में जंग जैसे हालात के बीच दक्षिण एशिया में एक और युद्ध की आशंका मंडराने लगी है। म्‍यांमार में चल रहे गृहयुद्ध को देखते हुए बांग्‍लादेश में आवाज तेज हो रही है कि म्‍यांमार को बांटकर रोंहिग्‍या मुस्लिमों के लिए अलग देश बनाया जाए। इस मांग को बांग्‍लादेश में पाकिस्‍तान समर्थक कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्‍लामी ने उठाया है। जमात-ए-इस्‍लामी ने चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी को दिए अपने प्रस्‍ताव में कहा कि म्‍यांमार में रोंहिग्‍या बहुल अराकान राज्‍य में एक अलग मुस्लिम देश बनाया जाए। अराकान राज्‍य पर अभी अराकान आर्मी का कब्‍जा है। इससे पहले अमेरिका के भी सैन्‍य जनरल बांग्‍लादेश के सैन्‍य नेतृत्‍व से मिल चुके हैं।
ढाका में चीनी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान जमात ने चीन को यह प्रस्‍ताव दिया। चीन की पार्टी के दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया मामलों के प्रभारी पेंग शिउबिन के नेतृत्‍व में 3 सदस्‍यीय दल बांग्‍लादेश पहुंचा है। जमात-ए-इस्‍लामी के नेता सैयद अब्‍दुल्‍ला मोहम्‍मद ताहेर ने इस मुलाकात में हिस्‍सा लिया। ताहेर ने इस मुलाकात के बाद दावा किया, 'बांग्‍लादेश में 11 से 12 लाख रोहिंग्‍या हैं और अमानवीय परिस्थिति में जीवन गुजार रहे हैं। उनको खाना और कपड़े मुहैया कराना समाधान नहीं है। एक स्‍थायी समाधान यह है कि उन्‍हें उनके देश वापस भेजा जाए और फिर से बसाया जाए। इसी वजह से हमने रोहिंग्‍या बहुल इलाके में एक स्‍वतंत्र अराकान देश को बनाने का प्रस्‍ताव दिया है।'

आईएसआई बना रही रोहिंग्‍या आर्मी


जमात नेता ने चीन को प्रस्‍ताव देने पर सफाई दी कि बीजिंग का म्‍यांमार के साथ नजदीकी रिश्‍ता है और वह अलग अराकान देश बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। चीनी नेताओं ने जमात-ए-इस्‍लामी को आश्‍वासन दिया कि वे इस प्रस्‍ताव के बारे में चीन की सरकार को बता देंगे। जमात-ए-इस्‍लामी ने चीन के नेताओं से कहा कि वे तीस्‍ता प्रोजेक्‍ट, दूसरे पद्मा नदी पुल और एक बंदरगाह बनाने में निवेश करें। भारत तीस्‍ता प्रोजेक्‍ट में चीन को शामिल करने का कड़ा विरोध किया है
जमात-ए-इस्‍लामी ने यह भी कहा कि चीनी नेताओं के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि उनका इशारा भारत के साथ चल रहे तनाव की ओर था। जमात लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रही है। चीन जल्‍द ही जमात-ए-इस्‍लामी के नेताओं को चीन बुलाने जा रहा है। इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि बांग्‍लादेश में पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई मोहम्‍मद यूनुस के राज में सक्रिय हो गई है और रोहिंग्‍या मुस्लिमों की एक सेना को ट्रेनिंग दे रही है। माना जा रहा है कि रोंहिग्‍या के नाम पर बांग्‍लादेश की सेना म्‍यांमार में हमले की तैयारी कर रही है। यह खबर भारत के लिए भी टेंशन बढ़ाने वाली है जिसका पूर्वोत्‍तर का बॉर्डर म्‍यांमार और बांग्‍लादेश की सीमा से लगता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.