वन विहार से भेजा, 2 साल बाद टाइगर रिजर्व जाएंगे:झिरी के बाघ शावक जय और वीरू कान्हा में सीखेंगे शिकार

Updated on 01-06-2024 11:51 AM

रातापानी सेंचुरी के झिरी रेंज में बाघिन की मौत के बाद अनाथ हुए दो शावकों को कान्हा नेशनल पार्क भेजा गया है। अब यहां दोनों शावक जंगल में रहने के तौर-तरीके सीखेंगे और दो साल तक शिकार की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें किसी अन्य टाइगर रिजर्व में भेज दिया जाएगा।

कान्हा नेशनल पार्क में पहुंचे जय और वीरू को अभी एक छोटे बाड़े में रखा गया है। पार्क के डायरेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि यहां पर उन्हें पहले मुर्गा और मुर्गी का शिकार करना सिखाया जाएगा। यह ट्रेनिंग का पहला चरण होगा।

इसके लिए विशेष बाड़ा बनाया गया है। तीन माह बाद इन्हें दूसरे बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। जहां उनके लिए छोटे मवेशी बाड़े में छोड़े जाएंगे। ऐसा करते हुए जब तक वे बड़े जानवरों का शिकार करना नहीं सीखते, तब तक बाड़े में ही उन्हें ट्रेंड किया जाएगा।

वयस्क होने के बाद छोड़ेंगे जंगल में

जय और वीरू को वयस्क होने यानि 18 से 20 माह तक रखा जाएगा। जब यह तय हो जाएगा कि अब वे बड़े जानवरों का जंगल में शिकार कर सकते हैं तो उन्हें किसी भी टाइगर रिजर्व में भेज दिया जाएगा।

आक्रामकता के कारण इंसानों से दूर रखने का निर्णय

बाघ शावकों को वन विहार से कान्हा नेशनल पार्क भेजा गया है। दोनों शावकों में आक्रामकता वैसी है, जैसी मां के साथ रहने पर रही है। यही वजह है कि इन्हें इंसानों से दूर रखकर पालने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें जंगल में पुनर्वासित किया जा सके। यह अपने तरह का अलग ही प्रयोग है।
अतुल श्रीवास्तव, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.