सेंसेक्स-15, गोल्ड-16, निफ्टी-17... इस हफ्ते 2% चढ़ चुका है सोना, कहां तक जाएगी कीमत

Updated on 13-09-2024 06:55 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत में इस हफ्ते दो फीसदी तेजी आई है। इसके साथ ही उसने इस साल रिटर्न के मामले में बीएसई सेंसेक्स को पीछे छोड़ दिया है और निफ्टी 50 के करीब पहुंच गया है। सोने ने इस साल अब तक 16 फीसदी रिटर्न दिया है जबकि सेंसेक्स में 15 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। निफ्टी इस साल अब तक 17 फीसदी चढ़ चुका है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में 25 बीपीएस की कटौती की है। माना जा रहा है कि यूएस फेड भी अगले हफ्ते ऐसा कर सकता है। इससे गुरुवार को कॉमेक्स पर सोना 2,599 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि ईसीबी की दर में कटौती से सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। अगर सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को हटा दिया जाए तो लाभ और भी बेहतर हो सकता है क्योंकि 2024 में अब तक सोने की अंतरराष्ट्रीय हाजिर कीमतों में 25% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को पेश बजट में सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को घटाकर 6% कर दिया था। उस दिन सोने की कीमत में 6% की गिरावट आई।

कहां तक जाएगी कीमत


एंजल वन में डीवीपी-रिसर्च, नॉन-एग्री कमोडिटीज एंड करेंसीज के विशेषज्ञ प्रथमेश माल्या ने सोने को निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो डायवर्सिफायर बताया। उन्होंने कहा कि यह कम जोखिम वाले निवेशकों के लिए निकट से मध्यम अवधि में इक्विटी का विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक समस्याएं और अमेरिकी चुनाव सोने की अपील को बनाए रखने के लिए मजबूत ट्रिगर हैं।

माना जा रहा है कि अगले सप्ताह होने वाली फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग से पहले सोने में सकारात्मक रुझान जारी रहेगा। गुप्ता के मुताबिक एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स बहुत जल्द 75,000 रुपये के स्तर तक जा सकता है। दोपहर बाद 2.30 बजे एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला गोल्ड 389 रुपये की तेजी के साथ 73213 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.