नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी.... महिला ने छेड़ा सुरों का ऐसा तराना, सोनू सूद भी हो गए फैन

Updated on 28-01-2023 06:37 PM
नई दिल्ली: मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज...। आप बहुत अच्छा गाती हो, बहुत दिन हो गए...। आपकी आवाज बहुत अच्छी लगती है इसलिए सुनते हैं...। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बेटी अपनी मां से गाना सुनाने के लिए कुछ ऐसा ही अनुरोध करते हुए दिखाई दे रही है। उसपर मां कहती है कि तुमको बहुत गाना सुनना है और इसके बाद कहती है यह अंतिम बार है और फिर सुर ताल का ऐसा संगम कि आप भी वाह कहे बिना नहीं रहेंगे। अब इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की नजर पड़ गई है। उन्होंने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। सोनू ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि नंबर भेजिए मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।
बेटी की इच्छा पर मां ने सुनाया सुरीला संगीत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को मुकेश कुमार सिन्हा नामक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इससे सुरीला सम्भव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है। वहीं इस वीडियो को अबतक लाखों लोग देख चुके हैं। 2 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में एक बेटी खाना बनाती अपनी मां से गाना गाने का अनुरोध करती है। बेटी कहती है कि मम्मी एक गाना सुना दो प्लीज...। इसपर मां कहती है तुमको बहुत गाना सुनना है, उस दिन सुनाया को था। बेटी कहती है कि वो तो बहुत दिन हो गए, आप बहुत अच्छा गाती हैं, आपकी आवाज बहुत अच्छी लगती है इसलिए। मां कहती है यह अंतिम बार है। इसके बाद वह मेरे नैना सावन भांदौ.... गीत गाना शुरू कर देती है। मां के गाए इस सदाबहार गीत पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं इस गाने को सुनकर एक्टर सोनू सूद ने मां का नंबर मांगा है और मां को फिल्म में गाना गाने का मौका देने का वादा किया है।
गाना सुन सोनू बोले- माँ फ़िल्म के लिए गाना गाएगी
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली और लोगों के मदद के लिए मशहूर हैं। चाहे वह कोरोना काल में ऑक्सीजन से लेकर लॉकडाउन के दौरान लोगों को मदद पहुंचाना क्यों न हो। सोनू हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार दिखे। उनके इस कदम की देशभर में तारीफ भी हुई। एक बार फिर से सोनू ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने पर सोनू ने रिएक्ट किया है। सोनू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि नंबर भेजिए माँ फिल्म के लिए गाना गाएगी।

लोग भी कर रहे गाने की खूब तारीफ
यह वीडियो कहां का है इसपर अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन यूजर्स इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सोनू भइया आप रुला देते हो जब ऐसे लोगो की आप आवाज बनते हो। आप वास्तव में भगवान का रूप हो इस बहन की आवाज अपने पहचानी। एख ने लिखा कि क्या लिखूं...?? जब भी मैं ऐसे कलाकारों को देखता हूं तो, हमारे हाथ नहीं चल पाते किबोर्ड पे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सोनू सूद भाई आप दिल के सच्चे हीरे हो जिसे स्वयं भगवान ने खुद तराशा है आपकी अच्छाई की चमक जिसपर भी पड़ेगी उसका जीवन जरूर संवर जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.