शिवराज सिंह को वेबसाइट से भेजें शिकायत और सुझाव:केन्द्रीय मंत्री बोले- यह भी "मामा के घर" जैसा ठिकाना, अब संपर्क और आसान होगा

Updated on 21-10-2025 01:18 PM

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक कोई भी समस्या की शिकायत और सुझाव भेजने के लिए लोग सीधे उनसे जुड़ सकेंगे। दीवाली के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने एक नई शुरुआत की है। अब शिवराज सिंह चौहान की ऑफिशियल वेबसाइट पर आम लोग सीधे संवाद कर सकेंगे।

'वेबसाइट मामा के घर जैसा आत्मीय ठिकाना'

शिवराज ने दीवाली की बधाई देते हुए कहा- मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि मैं हर माध्यम से जुड़ सकूं। आपसे संवाद कर सकूं। आज दीपावली के शुभ अवसर पर अब संवाद के लिए हम एक नया माध्यम शुरू कर रहे हैं और वो है हमारी वेबसाइट https://www.shivrajsinghchouhan.co.in/ ..............। यह सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, बल्कि यह 'मामा के घर' जैसा आत्मीय ठिकाना है।

वेबसाइट पर विभाग की योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी

शिवराज ने कहा- वेबसाइट पर आपको मेरे व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक यात्रा सहित और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। मध्यप्रदेश के 'बीमारू से विकसित' बनाने कहानी के साथ ही कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं के बारे में भी जान सकेंगे। मुलाकात की फोटो भी आसानी से मिलेंगी वेबसाइट के माध्यम से कोई सुझाव देना हो या मेरे साथ वृक्षारोपण करना हो, महत्वपूर्ण खबरें, प्रेस रिलीज, फोटो, वीडियो प्राप्त करना हो, इससे अब संपर्क और भी आसान हो जाएगा। बस एक क्लिक की जरूरत है और मैं आपसे जुड़ जाऊंगा। आइये, सेवा और संवाद के इस सेतु से जुड़ें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.