बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं अब तक शुरू नहीं:1 लाख छात्र प्रभावित होगे

Updated on 01-12-2024 02:16 PM

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) द्वारा अंडर ग्रेजुएट कोर्स की परीक्षा और रिजल्ट देने में लेटलतीफी की जा रही है। इसके साथ पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के छात्र भी समय पर परीक्षाओं और रिजल्ट को लेकर परेशान रहते हैं। बीयू ने पिछले सत्र 2023-24 के तहत पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट नवंबर माह तक जारी किए। ऐसे में अब नए सत्र भी प्रभावित होने लगा है।

एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार सत्र 2024-25 की परीक्षाएं 12 दिसंबर तक खत्म होनी चाहिए, लेकिन अब तक परीक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। इसका सीधा असर पीजी के एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।

हालांकि विश्वविद्यालय के अधिकारी सभी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर में हर हालत में कराने का दावा कर रहे हैं। इनमें संबद्ध कॉलेजों के लिए पीजी एमए, एमकॉम, एमएससी के फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। इनके टाइम टेबल भी जारी कर दिए हैं।

इसके बाद बीएएलएलबी के फर्स्ट, थर्ड, फिफ्थ आदि सेमेस्टर, एलएलबी के फर्स्ट से थर्ड और फिफ्थ व एलएलएम फर्स्ट और थर्ड की परीक्षाएं शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इनके बाद एमबीए और बीएड की परीक्षा होगी। इन प्रोफेशनल कोर्सेस के टाइम टेबल जारी नहीं हो सके हैं।

यूटीडी की परीक्षाएं देरी से होंगी...

विवि प्रशासन संबद्ध कॉलेजों की परीक्षा पहले करा रहा है। इसके बाद यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) के छात्रों की परीक्षा कराएगा। जबकि यूटीडी में छात्रों की संख्या कॉलेज के छात्रों से बहुत कम होती है। इसके छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी।

टाइम टेबल एडवांस जारी होने चाहिए... कॉलेज प्रोफेसर्स का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग एडमिशन के समय ही एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया जाता है। इसमें परीक्षाएं कब करानी है। कब रिजल्ट घोषित किए जाने हैं। इनकी तारीखें बता दी जाती हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इसके अनुसार टाइम टेबल जारी नहीं कर पाता।

यदि समय पर टाइम टेबल जारी हो जाएं तो छात्रों को सुविधा मिल सकती है। प्रोफेसर्स कहते हैं कि इसकी शुरुआत सभी परीक्षाओं के साथ करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन फ्रेशर्स स्टूडेंट के लिए यानी फर्स्ट ईयर, फर्स्ट सेमेस्टर के साथ इसकी शुरुआत की जा सकती है।

पिछले सत्र की परीक्षाएं 5 से शुरू होंगी.... लेटलतीफी ऐसी है कि पिछले सत्र के सभी छात्रों की परीक्षाएं अभी भी पूरी नहीं हो सकी हैं। सत्र 2023-24 के बीपीएड सेकंड सेमेस्टर और एमपीएड सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा की 5 दिसंबर से शुरू होंगी।

प्रमोशन में होती है समस्या. तय समय पर एक सेमेस्टर की परीक्षा नहीं होने और रिजल्ट नहीं आने से अलगा सेमेस्टर प्रभावित होता है। प्रमोशन भी नहीं हो पाते। विवि के अधिकारियों का कहना है कि एडमिशन लेट होते हैं। इसलिए देरी होती है। एमबीए की परीक्षा समय पर शुरू नहीं होने के कारण परीक्षा फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन अक्टूबर तक चले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.