भारत को हथियार बेचने से सुरक्षा को खतरा... दुनिया के सामने 'बचाओ-बचाओ' चिल्लाया पाकिस्तान

Updated on 03-03-2023 07:26 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर दुनिया के सामने भारत को लेकर डर जताया है। पाकिस्तानी विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को भारत को पारंपरिक और गैर पारंपरिक हथियारों की आपूर्ति पर चिंता जाई। उन्होंने कहा कि इससे दक्षिण एशिया की रणनीतिक स्थिरता और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा है। खार ने इस्लामाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त राष्ट्र के एक हाई लेवल पैनल को संबोधित करते हुए भारत पर जमकर झूठे आरोप लगाए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा देश परमाणु अपवाद का लाभ ले रहा है, जो इसके अप्रसार के मानदंडों और सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने ये बातें इंटरनेशल कम्यूनिटी टू निगोशिएट आर्म्स कंट्रोल एंड डिसआर्मामेंट एग्रीमेंट्स की 65 सदस्यीय कमेटी के सामने कही।

भारत पर तनाव फैलाने का लगाया आरोप


हिना रब्बानी खार ने कहा कि यह देश अडवांस पारंपरिक और गैर-पारंपरिक हथियारों, प्रौद्योगिकियों और प्लेटफार्मों की उदार आपूर्ति का एक शुद्ध प्राप्तकर्ता बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए किए जा रहे एहसान सुरक्षा के माहौल को तनावपूर्ण बना रहे हैं। खार ने इसे शांति और स्थिरता के लिए जोखिम बढ़ने वाला, प्राप्तकर्ता देश की हिंसा की भावना को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के रास्ते भी बंद हो रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दक्षिण एशिया में रहने वाली एक तिहाई मानवता स्थायी शांति और विकास में निवेश के हकदार हैं।

खार ने पाकिस्तान को बताया जिम्मेदार देश


पाकिस्तानी विदेश राज्यमंत्री ने शेखी बघारते हुए कहा कि हम संयम और जिम्मेदारी का पालन करते हैं, लेकिन हम अपनी सुरक्षा के लिए खतरों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के पास सार्वभौमिक-विश्वास सिद्धांतों के आधार पर शांतिपूर्ण पड़ोस के लिए एक स्पष्ट दृष्टि और नीति है। उन्होंने कहा कि हम दक्षिण एशिया में शांति, विकास और रणनीतिक स्थिरता के मार्ग पर चलते रहेंगे। हालांकि, हिना रब्बानी खार ने आतंकवाद को लेकर चुप रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर कुछ नहीं बोला।

आतंकवाद का निर्यातक है पाकिस्तान


पाकिस्तान पूरी दुनिया में आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। दुनियाभर में हो रहे आतंकवादी घटनाओं के कनेक्शन किसी न किसी तरह पाकिस्तान से जरूर जुड़ते हैं। ऐसे में पाकिस्तान दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र के नामित आतंकवादियों की सबसे बड़ी जमात पाकिस्तान में रहती है। अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में ही मारा गया था। हाफिज सईद, मसूद अजहर, सैयद सलाहुद्दीन और दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादी पाकिस्तान में ही छिपे बैठे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.