जिला कार्यालय में स्व-सहायता समूह ने लगाया हर्बल गुलाल स्टॉल

Updated on 03-03-2026 12:52 PM

कोण्डागांव। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जिला कार्यालय परिसर में फरसगांव विकासखंड के ग्राम झाटीबन की मां शीतला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल के विक्रय हेतु स्टॉल लगाया गया। सोमवार को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्टॉल पहुंचकर हर्बल गुलाल की खरीदी की तथा होली पर प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा प्राकृतिक तरीके से तैयार किए जा रहे हर्बल गुलाल की सराहना करते हुए अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसे खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया। हर्बल गुलाल खरीदने के लिए मोबाइल नंबर 8817932878 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि समूह द्वारा प्रतिवर्ष होली के अवसर पर हर्बल गुलाल का निर्माण एवं विक्रय किया जाता है। इस वर्ष तैयार किए जा रहे गुलाल में पलाश, धवई, मेहंदी, चुकंदर, लाल भाजी, पालक, हल्दी एवं गुलाब जल जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग किया गया है। हर्बल गुलाल के निर्माण में कृषि विज्ञान केंद्र, कोण्डागांव द्वारा समूह को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

प्राकृतिक तत्वों से निर्मित यह गुलाल बाजार में उपलब्ध रासायनिक रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों जैसे त्वचा एलर्जी, अस्थमा, सिरदर्द, खुजली एवं संक्रमण से बचाव करता है तथा त्वचा को शीतलता प्रदान करता है। इसके निर्माण के लिए समूह की सदस्याएं वर्षभर आवश्यक वनोपज का संग्रहण करती हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय भी मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.